- Hindi News »
- Religion »
- When Is Ram Navami Festival
इस साल कब पड़ रही है ‘राम नवमी’, नोट करें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित रामनवमी का महापर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 रामनवमी का महापर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा।

राम नवमी (सौ.सोशल मीडिया)
Ramnavmi 2025: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित रामनवमी का महापर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 2025 रामनवमी का महापर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। राम नवमी मुख्य रूप से एक हिंदू त्यौहार है जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
आपको बता दें, प्रभु राम के जन्मदिन को राम नवमी के रूप में हर वर्ष देश-विदेश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। यानी नौ दिनों तक नवरात्रि पर शक्ति की उपासना की जाती है फिर नवरात्रि के नौवें दिन धूम-धाम के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में हर साल इस शुभ दिन पर राम जन्मोत्सव यानी राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। ये त्योहार चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पड़ता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj ka chaughadiya: मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, द्वितीया तिथि के शुभ संयोग; नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी
Bad Luck plants: इन पौधों की पूजा तो होती है, लेकिन घर में लगाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वजह
भोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
Vivah Muhurat 2026: जून-जुलाई में शादी के शुभ दिन, जानें सही समय और तिथि, रहेगा सुखी वैवाहिक जीवन
कब है राम नवमी का त्योहार
राम नवमी का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के पर मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल की शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी वहीं 6 अप्रैल 2025 की शाम 07 बजकर 20 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2025 में राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।
क्या है राम नवमी 2025 शुभ मुहूर्त
वर्ष 2025 में राम नवमी का शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल की सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दिन मध्यनाह् पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट का है।
ऐसे करें भगवान श्री राम की पूजा
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत भगवान श्री राम के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
इसके बाद मंदिर की सफाई करें और शुभ मुहूर्त में श्री राम का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान को वस्त्र पहनाएं।
अब दीपक जलाकर आरती करें और रामचरितमानस का पाठ अवश्य करें। रामनवमी के दिन रामरक्षा मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नमः’ का जाप करना फलदायी होता है। अंत में भगवान श्री राम को फल और मिठाई समेत आदि चीजों भोग लगाएं और लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
रामनवमी का क्या है धार्मिक महत्व जानिए
हिन्दू धर्म में रामनवमी पर्व का बड़ा महत्व है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, कर्क लग्न, अभिजीत मुहूर्त और पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था। और उन्हीं के नाम से इस तिथि को रामनवमी के नाम से जाना जाता है।
भगवान राम ने अपने चरित्र, प्रजा के प्रति अपनी निष्ठा, वचनों को निभाने के दृढ़ संकल्प और मर्यादित रहकर पुरुषोत्तम का दर्जा पाया था। इसलिए भगवान राम को आदि पुरुष भी कहा जाता है। राम नवमी का त्योहार हमें यही संदेश देता है कि, हम भी उनके पदचिन्हों पर आगे बढ़ सकें और मर्यादित जीवन जी सकें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इसके साथ ही माना जाता है कि राम जी की पूजा करने से हमें बुद्धि और विवेक प्राप्त होता है और साथ ही राम जी के परम भक्त हनुमान जी की कृपा भी भक्तों को प्राप्त होती है। भगवान राम को आस्था के प्रतीक के रूप में याद रखने के साथ ही हम उनके गुणों को भी खुद में लाएं, यही संदेश रामनवमी का त्योहार हमें देता है।
When is ram navami festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिल्हा अस्पताल में सीटी स्कैन बंद; सांसद नाराज, सांसद राजाभाऊ वाजे का सिविल सर्जन को पत्र
Jun 02, 2026 | 10:20 PMरीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
Jun 02, 2026 | 10:19 PMकौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन? वरुण भारद्वाज बने सचिव
Jun 02, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन को मिली रफ्तार, पालघर की पहाड़ी को चीरकर निकली सुरंग
Jun 02, 2026 | 10:09 PMसपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल तो भड़के एनडीए नेता, कहा- निष्पक्ष है UP पुलिस
Jun 02, 2026 | 10:07 PMममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान
Jun 02, 2026 | 10:03 PMकर्नाटक में शिवकुमार कैबिनेट में ये 13 मंत्री लेंगे शपथ, परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM, यहां देखें लिस्ट
Jun 02, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
Jun 02, 2026 | 09:02 PM
दिल्ली में बड़ा हादसा: एक धमाका और मलबे के ढेर में तब्दील हो गई पूरी बिल्डिंग, देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:47 PM
ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Jun 02, 2026 | 08:26 PM
मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM














