-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Eid In India In 2025
आ गई ईद की सही तारीख़, जानिए भारत में कैसे तय की जाती है ईद-उल-फितर
- Written By: सीमा कुमारी
भारत में ईद की तारीख चाँद दिखने पर निर्भर करती है। इस प्रक्रिया को "चांद देखना" या "चांदनी का ऐलान" कहा जाता है। इस त्यौहार को रमज़ान महीने के अंत में और शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर के तौर पर मनाया जाता है,

ईद-उल-फितर (सौ.सोशल मीडिया)
Eid al-Fitr 2025: चांद नजर आते ही मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर पूरे देश भर में मनाया जाएगा। यह त्योहार न केवल इबादत और शुक्राने का दिन है, बल्कि भाईचारे, मोहब्बत और खुशियों को बांटने का भी मौका है। जो मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। भारत में इस साल रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। इसलिए ईद-उल-फ़ितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि ईद की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर होती है।
हर साल यह तिथि चांद के दीदार अनुसार तय होती है, जिससे इसकी तारीख बदलती रहती है। इस बार भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ईद का यह खास दिन कब आएगा। आइए इसी क्रम में जानते हैं कि ईद-उल-फितर का त्योहार कब मनाया जाएगा।
भारत में ईद की तारीख कैसे तय होती है
सम्बंधित ख़बरें
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
Working Moms: ऑफिस जॉइन करने के बाद भी ऐसे जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता
Style Guide: अगर बनना है फैशनिस्टा, तो इस सीजन ट्राई करें कोर्सेट, Capelets और लहंगा स्कर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत में ईद की तारीख चाँद दिखने पर निर्भर करती है। इस प्रक्रिया को “चांद देखना” या “चांदनी का ऐलान” कहा जाता है। इस त्यौहार को रमज़ान महीने के अंत में और शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर के तौर पर मनाया जाता है, जो रमजान के पाक महीने के खत्म होने का ऐलान करता है।
भारत में ईद की सही तारीख चांद के दीदार से तय की जाती है। यह तिथि इस बात पर निर्भर करती है कि रमज़ान के 29वें या 30वें दिन चाँद दिखाई देता है या नहीं।
यदि चांद 29वें दिन चांद दिखाई देता है, तो अगले दिन ईद मनाई जाती है। अगर चाँद नहीं दिखाई देता, तो रमज़ान महीने को 30 दिन तक पूरा किया जाता है और ईद अगले दिन मनाई जाती है। भारत में विभिन्न राज्यों में चाँद देखने के लिए अलग-अलग जगहों पर समितियाँ बनाई जाती हैं, जो वैज्ञानिक और धार्मिक आधार पर निर्णय लेती है और चाँद के दिखने का ऐलान करती हैं। वहीं, कुछ लोग सऊदी अरब में चांद दिखने की घोषणा के आधार पर भी ईद मनाते हैं। इस कारण से, कभी-कभी ईद की तारीख एक दिन के अंतर से अलग-अलग राज्यों में तय हो सकती है।
कब है साल 2025 भारत में ईद
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को भारत में ईद या ईद-उल-फितर मनाई जाती है। चूंकि, भारत में इस साल रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी। इसलिए ईद-उल-फ़ितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जाएगी, क्योंकि ईद की तारीख चांद के दिखने पर निर्भर होती है। चांद का दिखना इस्लामी कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत का संकेत देता है।
यदि 30 मार्च की शाम को चांद का दीदार हो जाता है, तो 31 मार्च को पूरे भारत में ईद का जश्न मनाया जाएगा। लेकिन अगर चांद 31 मार्च को नजर आता है, तो देशभर में ईद 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
सऊदी अरब में ईद 2025 की तारीख
सऊदी अरब में भी ईद की तारीख चांद के दीदार पर ही तय होती है। अगर 29 मार्च को चांद दिखाई देता है तो सऊदी अरब में ईद-उल-फितर 2025 संभवतः 30 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी। अगर उस तारीख को चांद दिखाई नहीं देता है तो ईद 31 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी।
रमजान में चांद का दिखना क्यों महत्वपूर्ण है
रमजान के दौरान चांद का दिखना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह इस्लामी चंद्र महीनों की शुरुआत और अंत का प्रतीक है। इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजान, नए चांद के दिखने के साथ शुरू होता है। वहीं, ईद-उल-फितर भी चांद के दिखने से तय होता है, जो रमजान के अंत का जश्न मनाता है।
When is eid in india in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Aug 03, 2026 | 12:54 PMहिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
Aug 03, 2026 | 12:53 PMरूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Aug 03, 2026 | 12:47 PMरांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
Aug 03, 2026 | 12:44 PM14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
Aug 03, 2026 | 12:28 PMबांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Aug 03, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














