जून में इस दिन से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्र, जानिए सामान्य नवरात्र से क्यों है यह अलग और विशेष, ऐसे पाएं मां दुर्गा की कृपा
इस साल गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई 2025 तक चलेगी। इस दौरान मां दुर्गा के दस रहस्यमयी स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
- Written By: सीमा कुमारी
गुप्त नवरात्र 2025 (सौ.सोशल मीडिया)
जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित गुप्त नवरात्र का पावन पर्व इस साल 26 जून से शुरू हो रहे हैं। हर साल दो बार पड़ने वाले गुप्त नवरात्र उन भक्तों के लिए बेहद खास होते हैं जो मां दुर्गा की साधना गुप्त रूप से करते हैं। आमतौर पर ये पर्व उतना चर्चित नहीं होता जितना चैत्र या शारदीय नवरात्र, लेकिन आध्यात्मिक रूप से इसका महत्व कहीं ज़्यादा माना जाता है।
खासकर तंत्र-साधना, सिद्धि प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए यह समय बेहद शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा की पूजा विशेष विधि से की जाए, तो उनकी कृपा जल्दी प्राप्त होती है। गुप्त रूप से की गई साधना, मंत्र जाप और व्रत से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। ऐसे में आइए इस मौके पर जानते हैं मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए।
कब से शुरु है गुप्त नवरात्र 2025
आपको बता दें,पंचांग के अनुसार,गुप्त नवरात्र 2025 की शुरुआत 26 जून 2025, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को होगा। ये आषाढ़ महीने में मनाए जाते हैं और विशेष रूप से तांत्रिक साधकों और गुप्त पूजा करने वालों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस नवरात्र के दौरान शक्ति की दस महाविद्याओं जैसे काली, तारा, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता आदि की विशेष पूजा की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Bhadli Navami 2026: कब है भड़ली नवमी? विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए आखिरी शुभ मुहूर्त, जानें तिथि
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
कैसे पाएं गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की असीम कृपा
- सुबह स्नान करके मां दुर्गा को लाल फूल, चावल और कुमकुम अर्पित करें।
- 9 दिनों तक अखंड दीपक जलाएं।
- दुर्गा सप्तशती या देवी कवच का पाठ करें।
- हर दिन अलग-अलग स्वरूप की पूजा करें, जैसे पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी आदि।
- संयम और नियम का पालन करना सबसे जरूरी है।
यह भी पढ़ें–गुरुवार व्रत पर भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें, जानिए सरल और शुभ विधि
क्यों होते हैं खास गुप्त नवरात्र
ज्योतिष के अनुसार, गुप्त नवरात्र को सामान्य नवरात्र की तरह खुले तौर पर नहीं मनाया जाता। ये गहरे साधना और आत्मिक विकास का समय होता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में की गई तांत्रिक और मां की विशेष साधनाएं तुरंत फल देती हैं। यही कारण है कि बहुत से साधक इन दिनों जंगल, एकांत या घर में भी गुप्त तरीके से पूजा करते हैं। सामान्य भक्तों के लिए भी ये एक सुनहरा मौका होता है, बुरी नजर, मानसिक अशांति, आर्थिक तंगी या पारिवारिक कलह से मुक्ति पाने का।
क्या हर कोई कर सकते हैं गुप्त नवरात्र की पूजा
जैसा कि आप जानते है कि गुप्त नवरात्र भले ही तंत्र साधना के लिए जाने जाते हों, लेकिन आम भक्त भी गुप्त नवरात्र की पूजा कर सकते हैं। अगर आप श्रद्धा से देवी की पूजा करते हैं, नियमों का पालन करते हैं और संयमित रहते हैं, तो मां दुर्गा की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। सामान्य पूजा के लिए आप नवरात्र व्रत, दुर्गा सप्तशती का पाठ, उपवास, और कन्या पूजन जैसे सरल उपाय अपना सकते हैं।
