Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल

Coconut upay Tips :नारियल को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र फल माना जाता है और ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि नारियल का संबंध सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य से जुड़ा होता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 13, 2026 | 06:21 PM

नारियल से जुड़े अचूक उपाय (Source. Pinterest)

Follow Us
Close
Follow Us:

Coconut Upay For Good Fortune:  हिंदू धर्म में देवी-देवताओं को नारियल चढ़ाने की खास परंपरा है। नारियल को श्री फल के नाम से भी जाना जाता है जो कि धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक भी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा-पाठ से जुड़े इस नारियल के कई उपाय बताए गये हैं, जिन्हें करके आप अपने जीवन में आ रही तमाम तरह की बाधाओं को दूर करके सुख-सौभाग्य प्राप्त कर सकते है।

नारियल आस्था कवच

हिंदू धर्म शास्त्रों में नारियल को आस्था कवच बताया गया है जो इंसान को बुरी बलाओं से बचाते हुए जीवन में मंगलमय बनाने में मदद करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ से लेकर ज्योतिष में भी इससे जुड़े कई उपाय किए जाते है जिन्हें विधि-विधान से करने पर दुख और दुर्भाग्य को दूर होता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

नारियल से जुड़े अचूक उपाय

  • बिजनेस में तरक्की

ज्योतिषियों के अनुसार, बिजनेस में तरक्की पाने के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े में नारियल (Coconut Upay) को लपेट लें और उसपर जनेऊ रख कर श्री हरि को अर्पित करें। मान्यता कि इस उपाय को करने से व्यवसाय में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलता है और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन

Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Apara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता

Rajyog 2026: 15 मई से बदलेगी इन राशियों की चाल, दो राजयोग मिलकर तीन राशियों की चमका देंगे किस्मत

  • आर्थिक तंगी से छुटकारा

अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो किसी भी शुक्रवार को लाल रंग के लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें और उनके प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके बाद नारियल को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी खत्म होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

  • राहु-केतु के कष्ट से छुटकारा

ज्योतिष के अनुसार, राहु-केतु के दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन एक नारियल में चीनी भर कर किसी एकांत स्थान में जाकर जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि ऐसा करने से शीघ्र ही लाभ होता हैं।

  • संकटो से छुटकारा

बताया जाता है कि, संकटो से छुटकारा मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना बड़ा शुभ होता हैं। कहते है जीवन में आने वाले संकटो से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें नारियल,  लाल चोला चढ़ाएं। इससे सभी संकट और रोग दूर होंगे।

यह भी पढ़ें-Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • रोग मुक्ति के लिए

हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, यदि आपके घर के किसी सदस्य की अक्सर तबीयत खराब रहती है या फिर कोई न कोई समस्या आपके जीवन में बनी रहती है तो ऐसी दिक्कतों और बुरी बलाओं से बचने के लिए आपको मंगलवार या शनिवार के दिन एक पानी वाला नारियल अपने सिर पर से 21 बार वार करके किसी देवालय के हवन कुंड में डाल देना चाहिए। इससे सभी संकट और रोग दूर होंगे।

  • बुरी नजर से बचने

यदि आपको लगता है कि आपके घर को बुरी नजर लग गई है और नकारात्मक ऊर्जा होने के कारण आपको हर समय भारी-भारी लगता है तो आपको इसे दूर करने के लिए एक नारियल पर   काजल का टीका लगाकर बुधवार के दिन बहते हुए पानी में प्रवाहित दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र ही लाभ प्राप्त होता है।

Coconut upay for good fortune and spiritual benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 06:21 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Dharma
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.