कब और कैसे खुलेगा किस्मत का ताला? चावल के डिब्बे में चुपचाप रख दें यह एक चीज, हो सकता है चमत्कार
Rice Box Totka: किस्मत कब बदलेगी और कैसे खुलेगा भाग्य का ताला? ज्योतिष और वास्तु के अनुसार चावल के डिब्बे में एक खास वस्तु चुपचाप रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा से लेकर धन-समृद्धि के योग बनते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
वास्तु टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Astrology Money Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ खास चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर इन चीजों को सही जगह और सही दिशा में रखा जाए, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये सिर्फ सजावट की वस्तुएं नहीं होतीं, बल्कि घर के माहौल को अच्छा और शांत बनाने में भी मदद करती हैं। जानिए किन चीजों को घर पर रखने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती हैं?
बंद किस्मत का ताला खोल देंगी ये चीजें!
-
चावल से भरा डिब्बा
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, हिंदू धर्म में चावल को अन्न और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जिन घरों में चावल की डिब्बी हमेशा भरी रहती है, वहां अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती। इसलिए रसोई में चावल की डिब्बी को हमेशा साफ रखें। उसमें कुछ सिक्के व हल्दी की गांठ डालना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार, यदि आप चावल के बीच में एक लाल कपड़े में बांधकर दो चांदी के सिक्के या पीली हल्दी की एक गांठ छिपाकर रखते हैं, तो यह आपकी रसोई में ‘अन्नपूर्णा’ का वास होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
यह छोटा सा गुप्त उपाय घर से कभी बरकत कम नहीं होने देता और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाता है। यह छोटा सा गुप्त उपाय घर से कभी बरकत कम नहीं होने देता और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाता है।
-
मनी प्लांट
इसके अलावा, मनी प्लांट को भी आर्थिक वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखना शुभ होता है। पौधा हरा-भरा और स्वस्थ होना चाहिए।
-
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्वीर
पूजा स्थान में लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर या प्रतिमा रखने से भी धन और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ध्यान रहे कि तस्वीर साफ और सुंदर फ्रेम में हो।
-
धातु का कछुआ
वास्तु में कछुए को स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता का प्रतीक माना गया है। इसे पानी से भरे बर्तन में उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-2026 की महाशिवरात्रि पर 12 घंटे रहेगा भद्रा का साया, शिवलिंग पर जलाभिषेक का सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त यहां जानिए
-
क्रिस्टल या श्रीयंत्र
घर के पूजा स्थल या उत्तर-पूर्व दिशा में क्रिस्टल श्रीयंत्र रखने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है, जिससे आर्थिक निर्णय बेहतर हो सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
इन वस्तुओं का प्रभाव तभी माना जाता है जब घर में स्वच्छता, संतुलन और सकारात्मक सोच बनी रहे। केवल वस्तुएं रखने से नहीं, बल्कि सही दिशा, नियमित देखभाल और मेहनत से ही आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार आता है।
