जन्माष्टमी की पूजा में लड्डू गोपाल को प्रसाद में क्या चढ़ाएं, जानिए श्रीकृष्ण के प्रिय भोग
Bhog:कान्हा को कुछ चीजें बहुत प्रिय हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान को प्रसाद स्वरूप कुछ चीजें चढ़ाना बेहद शुभ होता हैं। जानिए जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसाद में क्या-क्या अर्पित करना शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान कृष्ण को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Janmashtami 2025 Bhog: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। जो इस बार 16 अगस्त को पूरे देशभर में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला है। हिन्दू मान्यता अनुसार, इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, मंदिरों को सजाते हैं और भगवान कृष्ण के लिए तरह-तरह के पकवान बनाकर भोग के रूप में भगवान कृष्णको चढ़ाते हैं।
वैसे तो, कान्हा को कुछ चीजें बहुत प्रिय हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान को प्रसाद स्वरूप कुछ चीजें चढ़ाना बेहद शुभ होता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर कृष्ण को प्रसाद में क्या-क्या अर्पित करने से लड्डू गोपाल की कृपा हो सकती है।
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए :
धनिया की पंजीरी
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए धनिया की पंजीरी प्रसाद स्वरूप चढ़ा सकते हैं। जैसा कि,आप जानते है कि, पंजीरी भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय और पारंपरिक भोग है। इसके लिए धनिया को आग में सेंक कर चूर्ण बना लें। इसमें पिसी शक्कर, मेवे और घीर मिला दें। अब आपकी धनिया की पंजीरी तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
मखाना पाग
भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए धनिया की पंजीरी के अलावा,मखाना पाग भी चढ़ा सकते हैं। कान्हा को मखाना पाग का भोग अतिप्रिय है। जन्माष्टमी के दिन मखाना पाग का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। इसे बनाने के लिए मखाने को धीमी आंच पर सेंक लें और 2-3 चम्मच घी डाल लें। एक कप शक्कर में आधा कप पानी जालकर चाशमी तैयार करें और चाशमी गाढा हो जाए त इसमें मखाने डाल दें।
पंचामृत
आपको बता दें, पंचामृत भी कान्हा को अतिप्रिय है। जिसे बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए दही और दूध में पांच प्रकार के मेवे मिला लें। इसमें शहद, गुड़ और गंगाजल भी मिला लीजिए। अब आपका पंचामृत का प्रसाद तैयार है।
माखन मिश्री
जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का प्रसाद तैयार करने के लिए दही में मिश्री मिलाकर तेजी से तब तक फेंटते जाएं जब तक यह माखन का रूप न ले ले।
ये भी पढ़े–इस साल की जन्माष्टमी पर 190 साल बाद बन रहे हैं अद्भुत योग, सिंह और मिथुन समेत इन 5 राशि के लिए शुभ
आपको बता दें, इसके साथ ही जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को केला, तुलसी, खीर, नारियल आदि जैसे कई चीजों का भोग भी लगाया जाता है।
