जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, भाग्योदय के बनेंगे योग, पलट जाएगी किस्मत!

shri krishna janmashtami : जन्माष्टमी के दिन कुछ खास चीजों का दान करना शुभ होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं तो इससे सालभर लड्‌डू गोपाल की कृपा बनी रहती है।
जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, भाग्योदय के बनेंगे योग, पलट जाएगी किस्मत!
जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार क्या दान करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Krishna Janmashtami 2025: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व आने में महज चंद दिन ही बचे हैं, और देशभर में इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है, भक्त कृष्ण भजन गा रहे हैं, और घरों में भी उत्सव की तैयारियां हो रही हैं।

जहां पर देशभर में जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु ने आठवें अवतार के रूप में श्रीकृष्ण का रूप लिया था। कृष्ण को विष्णु के दस मुख्य अवतारों में से एक माना जाता है। उन्हें द्वापर युग में वसुदेव और देवकी के पुत्र के रूप में मथुरा में जन्म लेने वाला माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने पर सालभर लड्‌डू गोपाल की कृपा बनी रहती है। कहा जाता है कि, इससे सोया भाग्य जाग उठता है और व्यक्ति की मनचाही मुराद पूरी होती है। ऐसे में आइए जानते है जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार क्या दान करना शुभ हो सकता है।

जानिए क्या है जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार क्या दान करना शुभ

मेष-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के व्यक्तियों को कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लाल सेब, लाल रंग की कान्हा की पोशाक,गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए।

वृषभ-

अगर बात वृषभ राशि के लोगों की करें तो जन्माष्टमी के शुभ घड़ी पर मोती से बनी पोशाख, चांदी, माखन, मिश्री और चीनी का दान करना चाहिए।

मिथुन-

मिथुन राशि वाले जन्माष्टमी पर गरीबों को मूंग, हरी सब्जियां दान करना चाहिए।

कर्क-

कर्क राशि वालों को जन्माष्टमी के अवसर पर दूध, दही, चावल और मिठाई का दान करना शुभ बताया गया है।

सिंह-

सिंह राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन लड्‌डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए लाल फल, लाल रंग के वस्त्र, तांबा के पूजा के बर्तन दान करना चाहिए।

कन्या-

कन्या राशि श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी पर गौ माता की सेवा करने के बाद चारा दान करें।

तुला-

तुला राशि वाले कान्हा और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए नारियल का दान करें।

वृश्चिक-

वृश्चिक राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए गेहूं, गुड़ और शहद का दान करना चाहिए।

धनु-

धनु राशि वाले जन्माष्टमी पर धार्मिक पुस्तक गीता का दान करें, इससे सुख-समृद्धि आती है।

मकर-

मकर राशि के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी पर चप्पल, कपड़े, पंखा दान करें।

कुंभ-

कुंभ राशि के जातकों को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मोरपंख का दान करना चाहिए।

मीन

मीन- केले, बेसन के लड्डू, मिश्री, माखन आदि का दान करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com