सुबह उठते ही अगर देख लिए ये चीजें, तो पूरे दिन झेलनी पड़ेगी अड़चनें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कुछ चीजों को देखने से मन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही दिन खुशियों से भरा नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते विस्तार से
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह उठते किन चीजों को देखना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसका दिन शुभ और सफल हो लेकिन यह तभी संभव है जब दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो। कहते हैं अगर सुबह अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। पहले के समय में बुजुर्ग अक्सर यह बताया करते थे कि सुबह उठकर कुछ विशेष चीजों को नहीं देखना चाहिए लेकिन आज भी बहुत से लोग इस पर ध्यान नहीं देते।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कुछ चीजों को देखने से मन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही दिन खुशियों से भरा नहीं होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए?
सुबह उठते किन चीजों को देखना अशुभ जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
आईना न देखें
कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखते हैं, लेकिन ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। सुबह-सुबह आईना देखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है जो दुर्भाग्य और दरिद्रता को आमंत्रित कर सकता है। इसलिए वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखना अशुभ होता है।
झूठे बर्तन न देखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना भी बड़ा दोष लगता है। इससे न सिर्फ दिन खराब हो सकता है बल्कि यह आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डाल सकता है। इसलिए रात को सोने से पहले बर्तनों को साफ करके ही सोना चाहिए।
परछाईं न देखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी या किसी अन्य की परछाई नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से मन में भय उत्पन्न होता है और निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
बंद घड़ी न देखें
आपको बता दें, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना भी अशुभ माना गया है। बंद घड़ी समय में रुकावट का संकेत देती है और यह आपके दिन में अड़चनें और बाधाएं ला सकती है। इसलिए बंद घड़ियों को या तो ठीक करवाएं या हटा दें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
कूड़ेदान और झाड़ू न देखें
इसके अलावा उठते ही कूड़ेदान और झाड़ू को भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को देखने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
