शिवलिंग पर पूरी आस्था से अर्पित करें ये वस्तुएं, आर्थिक तंगी होगी दूर, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Lord Shiva : हर महीने दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ होता है। ऐसे में यहां जानिए शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Pradosh Vrat 2025: हर महीने दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार नवंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 3 नवंबर को रखा जाएगा। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है और भक्तों की सारी मनोकामना पूरी भी करते हैं।
मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। अगर धार्मिक मान्यता की बात करें तो, इस दिन पूजा और व्रत करने से साधकों को जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है और सभी संकट दूर होते हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन शिवलिंग का अभिषेक जरूर करना चाहिए। अगर, आप महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो त्रयोदशी तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर विशेष चीजें अर्पित करें। इससे जीवन में खुशियों का आगमन होगा। ऐसे में आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित करना शुभ:
मनचाहा वर प्राप्ति के लिए
ज्योतिष बताते है कि, अगर कोई साधक मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर शमी के फूल चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मनचाहा वर मिलता है। साथ ही शिव जी की कृपा से सभी मुरादें भी पूरी होती हैं।
कर्ज मुक्ति पाने के लिए
कहते है मनचाहा वर पाने के अलावा, कर्ज की समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, चावल और दूध अर्पित करना भी बड़ा शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या दूर होती है और शिव जी प्रसन्न होते हैं।
शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है। अगर आप कर्ज की समस्या को लेकर तनाव में है तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, चावल और दूध जरुर अर्पित करें।
रोग मुक्ति के लिए
अगर आप प्रदोष व्रत के दिन महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।
प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है और महादेव की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।
ये भी पढ़ें-कैसे जानें भगवान आपसे प्रसन्न हैं या नहीं ? प्रेमानंद महाराज जी से जानिए
आर्थिक तंगी से निजात
कहते है अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। ऐसा माना है कि शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
