गुरुवार को है ‘मार्गशीर्ष पूर्णिमा’, इन 10 गलतियों की वजह से निष्फल हो सकती है आपकी पूजा
Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा को बेहद शुभ और फलदायी माना गया हैं। कहा जाता है कि इस दिन शास्त्रों के अनुसार कुछ काम करने की मनाही होती हैं। जानिए क्या है वो काम।
- Written By: सीमा कुमारी
अगहन पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Purnima Kab Hai 2025: 4 दिसंबर 2025 को साल का आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा मनाई जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से मार्गशीर्ष पूर्णिमा सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में रहता है और उसके दर्शन और पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है।
अगहन पूर्णिमा पर चंद्र देवता के अलावा भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है क्योंकि इनकी कृपा से साधक के सभी कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती है।अगहन पूर्णिमा व्रत पर पुण्यफल पाने और पाप से बचने के लिए कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
अगहन पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए
- पूर्णिमा पर मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा पर कद्दू जैसी सब्जी नहीं खानी चाहिए।
- इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए और बाल धोने भी नहीं चाहिए।
- पूर्णिमा के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए।
- इस दिन लड़ाई-झगड़ा या वाद-विवाद न करें।
- पूर्णिमा पर झूठ न बोलें और बुरा भला न कहें।
- पूर्णिमा पर गुस्सा न करें और मन को शांत रखें।
- पूर्णिमा पर किसी का दिल न दुखाएं और बुजुर्गों-महिलाओं का सम्मान करें।
- पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- अगर पूर्णिमा पर व्रत रखा हो तो दिन में न सोएं।
- पूर्णिमा पर किसी भी पेड़ को नहीं काटना चाहिए।
- पूर्णिमा पर किसी जरूरतमंदों को खाली हाथ न लौटाएं।
- पूर्णिमा के दिन दूध का लेन-देन नहीं करना चाहिए।
पूर्णिमा के दिन क्या करना होता है शुभ
-
गंगा स्नान करना
हिन्दू मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को अनंत पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी साधक पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करता है, उसके सभी पाप मिट जाते हैं और आत्मा शुद्ध होकर मोक्ष की ओर अग्रसर होती है। यदि आपके लिए ऐसा करना संभव नहीं है, तो आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
-
दान-पुण्य करना
शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना भी काफी शुभ माना गया है। ऐसे में आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीबों में अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल और धन का दान कर सकते हैं।
इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े व कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
-
दीपदान करना
पूर्णिमा के दिन दीपदान करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करें। अन्यथा आप घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-प्रेमानंद जी महाराज ने बताया ‘ऐसे’ घरों में नहीं होती है कभी भी पैसों की तंगी, जानिए और आजमाइए
इसके बाद दीपदान करें और इस दौरान “ॐ नमो नारायणाय” व ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
