Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Shiva Temple 2026: सावन की शुरुआत के साथ ही देशभर के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। काशी विश्वनाथ से लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे।
- Written By: रीता राय सागर
शिव मंदिर (फोटो.सोशल मीडिया)
Sawan Festival 2026: सावन के पहले दिन देशभर में भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बाबा बैद्यनाथ धाम, केदारनाथ सहित सभी मंदिरों से लेकर ज्योतिर्लिंग में तड़के सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगे। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए।
सुबह से गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
सावन के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्त गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे।
12 ज्योतिर्लिंगों में उमड़ी भारी भीड़
देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचे। वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम, मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम, उत्तराखंड के केदारनाथ सहित कई प्रमुख शिवधामों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग रहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब
सावन के साथ कांवड़ यात्रा भी पूरे उत्साह से शुरु हो गया है। हरिद्वार में लाखों कांवड़िए गंगाजल लेने पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में ट्रैफिक डायवर्जन, अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई मंदिरों में बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश और निकास मार्ग, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल टीम और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन ने भक्तों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील भी की।
सावन सोमवार का महत्व
हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। विशेष रूप से सोमवार के दिन व्रत रखने, जलाभिषेक करने और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करने का विशेष फलदायी बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक शिव पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
