-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- What Should Be Kept In Mind During The Chardham Yatra
चारधाम यात्रा में इनमें से कोई भी गलती हुई तो निष्फल जाएगी आपकी यात्रा, पढ़ें और ध्यान रखें
- Written By: सीमा कुमारी
हर किसी को जीवन में एक बार चार धाम यात्रा जरूर करनी चाहिए। इसके चमत्कारी लाभ मिलते हैं तो ऐसे में भक्तों को यात्रा के दौरान कुछ नियम और सावधानियां भी बरतनी बेहद जरूरी है।

चारधाम यात्रा के दौरान से जुड़े नियम (सौ.सोशल मीडिया)
Chardham Yatra 2025: 30 अप्रैल, बुधवार को चार धाम यात्रा की शुरू होने जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सरकार ने तमाम तरह की सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है।
आपको बता दें, हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है। यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। आपको बता दें, चार धाम यात्रा को कलयुग के मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि हर किसी को जीवन में एक बार चार धाम यात्रा जरूर करनी चाहिए। इसके चमत्कारी लाभ मिलते हैं तो ऐसे में भक्तों को यात्रा के दौरान कुछ नियम और सावधानियां भी बरतनी बेहद जरूरी है। आइए आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
चारधाम यात्रा के दौरान से जुड़े नियम
खान-पान से जुड़े नियम
आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से चारधाम यात्रा सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस यात्रा को करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष यानी मुक्ति प्राप्त होती है। इसलिए, यात्रा के दौरान आपको तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप तामसिक पदार्थों का सेवन करते हैं तो धार्मिक यात्रा का कोई महत्व नहीं रह जाता।
सूतक में न करें धार्मिक यात्रा
हिंदू परंपरा के अनुसार, यदि किसी के घर में किसी की मृत्यु हुई हो तो 12-13 दिन तक सूतक रहता है। सूतक काल के दौरान धार्मिक यात्रा करने की मनाही होती है। ऐसा करने पर यात्रा का शुभ परिणाम आपको प्राप्त नहीं होता।
व्यवहार की शुद्धता
चारधाम यात्रा के दौरान आपको व्यवहार की शुद्धता बनाए रखनी चाहिए। किसी के साथ भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और हर वक्त प्रभु का ध्यान मन में बनाए रखना चाहिए। गलत विचार आपकी धार्मिक यात्रा को निष्फल कर सकते हैं।
सही वस्त्रों का करें चुनाव
धार्मिक स्थलों पर विचारों की शुद्धता के साथ ही वस्त्र भी आपको सही तरीके के पहनने चाहिए। सबसे पहले तो आपके वस्त्र साफ सुथरे होने चाहिए और रंगों का चुनाव भी आपको धार्मिक चीजों को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए।
माता-पिता की आज्ञा
हिंदू धर्म में माता-पिता को ईश्वर तुल्य माना जाता है। इसलिए अगर आपके माता-पिता हैं तो यात्रा पर निकलने से पहले आपको उनकी अनुमति यानी आशिर्वाद अवश्य लेनी चाहिए। बिना अभिभावकों की अनुमति या आशिर्वाद के की गई यात्रा शुभ फलदायी नहीं मानी जाती।इसलिए जाने से पहले माता-पिता की आज्ञा लेना न भूलें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
सोशल मीडिया से दूरी
मौजूदा समय में लोग धार्मिक स्थलों पर जाकर भी मोबाइल और फोन के जरिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। लोगों का पूरा फोकस भक्ति की बजाय अपनी यात्रा की अपडेट लोगों को देना बन गया है।
यह दिखावा करना धार्मिक स्थल पर शोभा नहीं देता है। आध्यात्मिक उन्नति के लिए अगर आप चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो मोबाइल या किसी भी ऐसे यंत्र का इस्तेमाल न करें जो आपकी भक्ति और भावना को प्रभावित करे।
What should be kept in mind during the chardham yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा, एक घंटे रनवे बंद होने से हजारों यात्री परेशान
Jul 05, 2026 | 10:44 PMमस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
Jul 05, 2026 | 10:38 PMनन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PM116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
Jul 05, 2026 | 10:08 PMExplainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
Jul 05, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














