Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं के लिए क्यों है खास रोहिणी व्रत, जानिए क्या है इस व्रत की पौराणिक कथा

Rohini Vrat:रोहिणी व्रत जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति के लिए रखती है। कहा जाता है कि यह व्रत बिना कथा के अधूरा माना जाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 07, 2025 | 11:36 AM

क्या है रोहिणी व्रत की पौराणिक कथा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohini Vrat katha: आज 07 नवंबर 2025, शुक्रवार को रोहिणी व्रत रखा जा रहा है। रोहिणी व्रत जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान वासुपूज्य स्वामी की की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा भी होती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, इसलिए ये दिन ‘चंद्र पूजा’ का भी कहलाता है।

जैसा कि आप जानते है कि यह व्रत महिलाएं मुख्य रूप से पति की दीर्घायु, परिवार की समृद्धि और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए करती है। इस व्रत से जुड़ी एक पौराणिक कथा भी है जिसे इस दिन पढ़ना शुभ माना जाता है। आइए जानते है क्या है रोहिणी व्रत की पौराणिक कथा?

रोहिणी व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा

सम्बंधित ख़बरें

नवरात्र में व्रत टूट गया या हो गई बड़ी भूल? तुरंत करें ये उपाय, नहीं लगेगा दोष

आज स्कंद षष्ठी के दिन लें ये महाउपाय, दांपत्य जीवन से लेकर हर समस्या का मिल जाएगा समाधान

नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर अवश्य पढ़ें मां कात्यायनी की कथा, हर कष्ट होगा दूर और पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

आज नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं इन चीजों का भोग, दूर होंगे सभी कष्ट

रोहिणी व्रत से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक कथा कर्म के सिद्धांत और व्रत के महात्म्य को दर्शाती है। प्राचीन काल में चंपापुरी नामक नगर में राजा माधवा और रानी लक्ष्मीपति रहते थे। उनकी एक पुत्री थी, जिसका नाम रोहिणी था।

एक बार राजा ने अपनी पुत्री के भविष्य के बारे में ज्योतिषी से पूछा। उन्होंने बताया कि रोहिणी का विवाह हस्तिनापुर के राजकुमार अशोक के साथ होगा। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि रोहिणी का यह शांत और मौन स्वभाव पूर्व जन्म के कर्मों के कारण है। तब ज्योतिषी ने रोहिणी के पूर्व जन्म की कथा सुनाई।

बहुत समय पहले, उसी नगर में धनमित्र नामक एक राजा था। उसकी एक पुत्री थी जिसका नाम दुर्गंधा था, जिसके शरीर से अत्यंत दुर्गंध आती थी। राजा धनमित्र ने बहुत धन देकर अपने मित्र वस्तुपाल के पुत्र से दुर्गंधा का विवाह करवाया।

एक बार दुर्गंधा ने रानी सिंधुमती के कहने पर गलती से एक मुनिराज को कड़वी तुम्बी का भोजन खिला दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस पाप के कारण रानी सिंधुमती को कोढ़ हो गया और मृत्यु के बाद उन्हें नरक की प्राप्ति हुई। रानी सिंधुमती ही अगले जन्म में दुर्गंधा बनीं, और फिर कई जन्मों के बाद वह राजा माधवा की पुत्री रोहिणी के रूप में जन्मीं।

एक साधु के कहने पर, रोहिणी ने अपने पूर्व जन्म के पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति के लिए पूर्ण श्रद्धा से रोहिणी व्रत का पालन करना शुरू किया। उन्होंने हर महीने रोहिणी नक्षत्र के दिन व्रत रखा और भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा की। रोहिणी व्रत के प्रभाव से उनके सभी कष्ट दूर हो गए। उनका विवाह राजकुमार अशोक से हुआ और वे सुखी जीवन जीने लगे।

ये भी पढ़ें–शनिवार को पड़ रही है ‘गणाधिप संकष्टी चतुर्थी’, इस शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा से मिलेंगे विशेष फल

आखिर में, व्रत के प्रभाव से उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हुई और फिर मोक्ष को प्राप्त किया. तभी से ये मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से रोहिणी व्रत करता है, उसे सभी प्रकार के दुखों, दरिद्रता और कर्मों के बंधनों से मुक्ति मिलती है. महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष रूप से उनके पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए फलदायी होता है।

What is the mythological story of rohini vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2025 | 11:36 AM

Topics:  

  • Religion News
  • Rohini Vrat
  • Rohini Vrat Importance

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.