- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Auspicious Time To Buy Gold And Silver On Dhanteras
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे बढ़िया मुहूर्त, इस दिन किसकी होती है पूजा, जानिए
भगवान धन्वंतरि को समर्पित धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस पर्व को खुशहाली, समृद्धि और स्वस्थ जीवन का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024:भगवान धन्वंतरि को समर्पित धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस पर्व को खुशहाली, समृद्धि और स्वस्थ जीवन का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान धन्वन्तरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही शुभ चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि, धनतेरस के दिन भगवान धन्वन्तरि के संग धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
जानिए धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल में 6 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक है।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर 1 लाख करोड़ की खरीदारी, सबसे ज्यादा किन चीजों पर लोगों ने किए खर्च; देखें पूरी डिटेल
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी का पर्व आज, लेकिन अभ्यंग स्नान का मुहूर्त 20 अक्टूबर
धनतेरस पर Nagpur में टूटा रिकॉर्ड! 800 करोड़ का बंपर कारोबार, हर सेक्टर में जमकर हुई खरीदी
नासिक में धनतेरस का उत्साह, सोने-चांदी के साथ हुई बर्तनों की खरीदारी, करोड़ों का कारोबार
जानिए किस मुहूर्त करें खरीदें शुभ चीजें
इस दिन सोना, चांदी और वाहन समेत आदि चीजों को खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक है। इसके अलावा आप 31 अक्टूबर को भी चीजें खरीद सकते हैं, जिसका शुभ मुहूर्त इस प्रकार है-
शुभ मुहूर्त
शाम को 4 बजकर 13 मिनट से लेकर से 5 बजकर 36 मिनट तक।
शाम को 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 7 बजकर 14 मिनट तक।
रात में 7 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 51 मिनट तक।
धनतेरस पर किसकी पूजा होती है
धनतेरस का मुख्य संबंध भगवान धन्वंतरि से है जो चिकित्सा और आयुर्वेद के देवता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।
इसके अलावा धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीपावली के साथ ही, धनतेरस में भी लक्ष्मी पूजन महत्वपूर्ण होता है।
धनतेरस को धन और ऐश्वर्य के स्वामी कुबेर के पूजन की भी मान्यता है। कुबे भगवान को समृद्धि और संपत्ति का संरक्षक माना जाता है। इस दिन कुबेर जी की पूजा से आर्थिक उन्नति और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
जानिए क्या धनतेरस से जुड़ी मान्यताएं
खरीदारी
धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, या अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से लोग नए बर्तन, आभूषण और गृह सामग्री खरीदते हैं ताकि उनके जीवन में सौभाग्य और खुशहाली बनी रहे।
दीपक जलाना
धनतेरस के मौके पर विशेष रूप से दीपक जलाने की परंपरा है। इस दिन घर का कोई भी कोना अंधकारमय नहीं रहने दिया जाता है। और कोने कोने में दीपक जलाया जाता है। शाम को घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज का दीपक जलाया जाता है।
What is the auspicious time to buy gold and silver on dhanteras
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rupali Chakankar की बहन के खाते के नॉमिनी हैं अशोक खरात, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Apr 02, 2026 | 04:15 PMThane में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ झील में नहाने गया 10 साल का मासूम डूबा, मोगरपाड़ा इलाके में पसरा मातम
Apr 02, 2026 | 04:14 PMIAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
Apr 02, 2026 | 04:04 PMअसम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 04:00 PMExplainer: US के इतिहास में पहली बार SC की सुनवाई सुनने पहुंचे राष्ट्रपति; जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Apr 02, 2026 | 03:56 PM‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Apr 02, 2026 | 03:54 PMअमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क
Apr 02, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














