घर की झाड़ू कब बना सकती है आपको कंगाल, जानिए सुख-समृद्धि के लिए क्या करें या नहीं
Broom Vastu Rules:हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को केवल सफाई करने की वस्तु नहीं समझा जाता बल्कि इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू का विशेष महत्व है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर में झाड़ू रखने के लिए क्या वास्तु नियम हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Broom Vastu Tips: हिन्दू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का रूप माना गया है। यही कारण है कि झाड़ू को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता यह भी है कि जिस घर में झाड़ू का अपमान किया जाता है। उस घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं टिकती है।
अक्सर लोग अपने घर में झाड़ू को कहीं भी और कैसे भी रख देते हैं। लेकिन, वास्तु-शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना घर में दुर्भाग्य और कंगाली का कारण बनता है। ऐसे में आपको इस खबर में बताते हैं कि घर में झाड़ू रखने के लिए वास्तु से जुड़े नियम।
घर में झाड़ू रखने के लिए क्या वास्तु नियम हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
-
झाड़ू को खड़ा करके न रखें
ज्योतिष एवं वास्तु-शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर में झाड़ू लगाने के बाद इसे खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो वहां मां लक्ष्मी काभी नहीं आती हैं। हमेशा घर में कंगालीं बनी रहती है। इसलिए घर में झाड़ू लगाने के बाद हमेशा झाड़ू को जमीन पर लिटा कर रखना चाहिए।
-
झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखें
कहा जाता है कि, घर में झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को छिपाकर रखने की मुख्य वजह वास्तु-शास्त्र और भारतीय परंपरा में इसे धन की देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे छिपाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, आर्थिक तंगी और वास्तु दोष दूर होते हैं, इसलिए इसे सम्मानपूर्वक, किसी कोने में रखना चाहिए।
-
शाम या रात में झाड़ू लगाने से बचें
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, शाम के समय भूलकर भी झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सुख समृद्धि का वास घर में काम होने लगती चाहिए। इसलिए शाम या रात में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए जब तक कि बहुत जरूरी न हो।
-
पुराने झाड़ू न रखें
घर में पुराने झाड़ू को भी लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए। पुरानी झाड़ू को बदलने के लिए बेहद नियम हैं जिनका पालन ध्यान से करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-शनि की साढ़ेसाती और ढैया से छुटकारा चाहिए, तो शनिदेव को अर्पित करें पूजा में ये विशेष फूल
-
नई झाड़ू शनिवार के दिन लाएं
घर में नई झाड़ू को लाने के लिए हमेशा शनिवार का दिन चुनना सही रहता है। शनिवार के दिन अगर आप नई झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।
