-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today Is The Last Full Moon Of The Year
साल की आखिरी पूर्णिमा आज, इस दिन घर में भूलकर भी न करें ये 5 काम,वरना माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
- Written By: सीमा कुमारी
Margashirsha Purnima Muhurat: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Purnima 2025: आज 4 दिसंबर को साल की आखिरी पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसके बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिषविदों की मानें तो, मार्गशीर्ष पूर्णिमा सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें, इस वर्ष, पंचांग के अनुसार, यह तिथि 4 दिसंबर को सुबह 8:36 बजे शुरू होकर 5 दिसंबर की सुबह 4:42 मिनट तक रहेंगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।
दान-स्नान और पूजा का मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा यानी 4 दिसंबर की सुबह 4:19 बजे से सुबह 4:58 बजे ब्रह्म मुहूर्त रहेगा। इस शुभ घड़ी में आप किसी पवित्र घाट पर जाकर स्नान कर सकते हैं। आप चाहें तो घर में ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
ये है पूजा का मुहूर्त
मार्गशीर्ष पूर्णिमा सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यदि आप दोपहर के समय पूजा-पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान करना चाहते हैं, तो इस शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। कहते हैं कि इस शुभ घड़ी में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अत्यधिक होती है। आप दान आदि से जुड़े कार्य भी इस मुहूर्त में कर सकते हैं।
क्या है मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यंत पवित्र मानी जाती है। शास्त्रों में इस पूर्णिमा को धन, सौभाग्य, पितृ-शांति और भगवान नारायण की विशेष कृपा पाने वाली कहा जाता है। गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि- ‘मासानां मार्गशीर्षोऽयम्’ अर्थात् मासों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
वैसे तो किसी भी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है लेकिन मार्गशीर्ष के दौरान भगवान विष्णु के कृष्ण स्वरूप की पूजा का अधिक महत्व है। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ ही उनके स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की भी उपासना करनी चाहिए। इसके अलावा आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्रदेव की उपासना का भी महत्व है। कहते हैं इस दिन चंद्रदेव अमृत से परिपूर्ण हुए थे।
पूर्णिमा के दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदियों में स्नान-दान करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन किए गए दान-पुण्य का व्यक्ति को 32 गुना अधिक फल प्राप्त होता है।
ऐसे में अगर आप भी पुण्यकारी फलों की प्राप्त करना चाहते हैं तो पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमतानुसार कुछ न कुछ जरूर दान करें। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना आपका जीवन परेशानियों से घिर सकता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन नियमों का करें पालन
ज्योतिष धर्म गुरु के अनुसार, पूर्णिमा के दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटना चाहिए। पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक सोने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर पूजा पाठ करें।
अगहन पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन जैसे- मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन का सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ शराब और अन्य नशीले पदार्थों से भी दूर रहे।
यह भी पढ़ें-अन्नपूर्णा जयंती पर रखें खास बातों का ध्यान,वरना पड़ जाएंगे अन्न-धन के लाले
पूर्णिमा के दिन किसी भी गरीब दरवाजे पर आए जरूरतमंद का अपमान न करें। वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। वरना आपके जीवन में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक हो जाएगा।
Today is the last full moon of the year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल
Jul 30, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 30 जुलाई LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर सीटों पर आज उपचुनाव के लिए होगा मतदान
Jul 30, 2026 | 06:26 AMMandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री
Jul 30, 2026 | 06:03 AMAaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMवीडियो गैलरी

भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM














