Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवरात्रि में अगर पीरियड्स आ जाए तो क्या निष्फल होती है पूजा, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Periods Problems in Navratri: महिला और पुरूष नवरात्रि का व्रत रखते है तो वहीं पर पूजा के कई नियम होते है। नवरात्रि के दिनों में पीरियड्स या मासिक धर्म आ जाए तो क्या पूजा सफल होती है या निष्फल।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 25, 2025 | 09:24 AM

नवरात्रि में पीरियड्स आ जाए तो (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है। नौ दिनों में से आज माता रानी के चौथे स्वरूप कुष्मांडा माता की पूजा की जा रही है। माता के भक्त, मां को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते है तो वहीं पर नौ दिनों के लिए कलश स्थापना की जाती है, अखंड दीप जलाई जाती है, तो वहीं कुछ लोग सुबह-शाम की नियमित पूजा भी करते हैं। महिला और पुरूष नवरात्रि का व्रत रखते है तो वहीं पर पूजा के कई नियम होते है जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते है।

कई बार ऐसा है नवरात्रि के दिनों में पीरियड्स या मासिक धर्म आ जाए तो क्या पूजा सफल होती है या निष्फल। इस बात को शास्त्र के जरिए जानते है।

जानिए नवरात्रि के शास्त्रीय औऱ आधुनिक दृष्टिकोण

यहां पर शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में अगर आपको पीरियड्स या मासिक धर्म की समस्या आ जाए तो, गरुड़ पुराण और याज्ञवल्क्य स्मृति में इसके बारे में उल्लेख किया गया है। कहते है कि, मासिक धर्म के दौरान स्त्री विश्राम करे और धार्मिक अनुष्ठानों में प्रत्यक्ष रूप से भाग न लें। इसके अलावा शास्त्र में यह भी कहा गया है कि, मंदिर या यज्ञ-कर्म में प्रत्यक्ष भागीदारी (जैसे हवन करना, मूर्ति स्पर्श, पूजा सामग्री चढ़ाना) इस अवधि में वर्जित माना गया है। इसके अलावा मासिक धर्म को पूजा-पाठ के लिए अपवित्र और अशुद्ध माना जाता है इसलिए पूजा पाठ के दौरान पीरियड्स अवस्था में रह रही महिलाएं न आएं। आधुनिक नियम की बात करें तो, पीरियड को अशुद्ध न मानकर प्राकृतिक प्रकिया मानते हैं साथ पूजा पाठ को शारीरिक अवस्था से ना जोड़कर भक्ति भाव से जोड़ते है।

ये भी पढ़ें- नवरात्रि में गर्भवती महिला को काला धागा क्यों बांधा जाता है? जानिए इसके पीछे छिपा कारण

जानिए पीरियड्स आने पर क्या करें

अगर आप नवरात्रि के दौरान पीरियड्स आ जाए तो आपको कुछ सावधानियां बरतना चाहिए।

1- महिलाओं के मासिक धर्म का चक्र 22 से 28 दिनों का होता है। वहीं पर नवरात्रि के बीच में अगर अचानक से मासिक धर्म हो जाए तो, आप पूरे 9 दिनों का व्रत न रखकर विशेष तिथियों जैसे- पहला दिन, अष्टमी, नवमी या अंतिम दिन का व्रत भी रख सकती हैं। यह नियम भी पूजा को सफल करते है।

2-नवरात्रि के दौरान अगर पीरियड्स आ जाए तो, आपको नौ दिनों के व्रत के संकल्प को छोड़ने के बजाय आप फलाहार लेकर उपवास को पूरा कर सकती हैं और मानसिक भक्ति कर सकती है। आप मानसिक जाप या दूर से आरती सुन सकते है।

3-कई महिलाओं को मासिक धर्म के समय दर्द, थकान और कमजोरी भी होती है. ऐसे में शरीर पर दबाव डालकर व्रत या कठिन साधना करने की कोशिश न करें. आप अस्वस्थ हैं तो केवल मानसिक रूप से भी माता रानी का स्मरण कर सकती हैं।

What are the rules of worship when women are menstruating during navratri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 09:24 AM

Topics:  

  • 9th day of Navratri
  • Navratri
  • Shardiya Navratri

सम्बंधित ख़बरें

1

नव वर्ष 2026 की शुभ शुरुआत: गुरु प्रदोष व्रत के साथ बन रहा है दुर्लभ संयोग

2

Karka Rashifal January 2026: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग, जानें कैसा रहेगा जातकों का पहला महीना

3

Mithun Rashifal January 2026: करियर में उन्नति लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट, पढ़ें मिथुन राशि का भविष्य

4

वृषभ राशि मासिक राशिफल: 14 जनवरी के बाद बदलेगी जातकों की किस्मत, नई नौकरी और धन लाभ के संकेत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.