Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करियर में कामयाबियों के मूलमंत्र, नीम करोली बाबा की ये बातें पहुंचा देंगी बुलंदियों पर

नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान सिद्ध एवं रहस्यवादी संतों में से एक हैं। उनके द्वारा किए गए चमत्कारों को लोग आज भी याद करते हैं। ऐसे में यदि आप उनके कुछ विचारों को अपने जीवन में उतरते हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 20, 2025 | 04:01 PM

नीम करोली बाबा,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Neem Karoli Baba Updesh:नीम करोली बाबा 20वीं सदी के महान सिद्ध एवं  रहस्यवादी संतों में से एक माने जाते हैं। उनके ज्ञान और चमत्कारों के कई किस्से प्रसिद्ध हैं। मौजूदा समय में नीम करोली बाबा को लाखों फॉलोवर हैं। कोरड़पति लोगों से लेकर आम जन तक सभी इनकी बातों से प्रभावित हैं।

ये महान संतो में से एक माने जाते हैं। इनको भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इनके मंदिर में सच्चे मन से जाता है। उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

सच तो यह है नीम करोली बाबा की सीख व्यावहारिक जिंदगी से जुड़ी हैं, जिसमें सच्ची और सीधी बात है। उनकी ये सीख किसी भी मनुष्य को जमीन से आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा सकती हैं। करियर में तरक्की के लिए नीम करोली बाबा ने 5 ऐसे सीखें जनमानस को दी है, जिन्हें हर किसी को अपनाना चाहिए। आइए जानते है नीम करोली बाबा की उन 5 सीख के बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

रावण के मरने के बाद शूर्पणखा का क्या हुआ? जानिए उस रहस्यमयी कथा का सच, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं

रावण ने बिना छुए सीता का हरण कैसे किया? बिना अनुमति स्त्री को स्पर्श न करने की ली थी प्रतिज्ञा

युवा उम्र में ही नींद और आलस्य पर लगाएं लगाम, श्री प्रेमानंद जी महाराज ने बताया साधना का अचूक मार्ग

कौन था कृतवर्मा? महाभारत का वह योद्धा जिसने पांडवों को भी चौंका दिया

नीम करोली बाबा के 5 अनमोल विचार

मेहनत और लगन है सफलता की कुंजी

नीम करोली बाबा का मानना था कि मेहनत और लगन के बिना सफलता असंभव है। उनका कहना था कि जो लोग सच्चे मन से मेहनत करते हैं और अपने काम में ईमानदारी रखते हैं, वे जीवन में किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

बाबा यह समझाते थे कि मेहनत करने वाले लोग केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। मेहनत से अर्जित धन और सफलता स्थायी होती है। उन्होंने सिखाया कि यदि किसान अपने खेतों में मेहनत नहीं करेगा तो फसल नहीं उगेगी। इसी प्रकार, किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सतत प्रयास और लगन बेहद जरूरी है।

अहंकार न करें

नीम करोली बाबा के मुताबिक, व्यक्ति को अपने अहंकार का त्याग करना चाहिए। एक अहंकार ही है, जिसकी वजह से उसे विनाश देखना पड़ता है।

चिंता न करें

नीम करोली बाबा कहते हैं कि व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। उसे अपनी सारी चिताएं ईश्वर को सौंप कर बस अपना कर्म करना चाहिए। यदि सही कर्म किया जाए तो उसका परिणाम भी अच्छा देखने को मिलता है।

समस्या का समाधान

नीम करोली बाबा के अनुसार, किसी परेशानी को सामने देखकर घबराना नहीं चाहिए। व्यक्ति को अपनी समस्या के हर बिंदु पर विचार कर उसके समाधान खोजने चाहिए। ऐसा कर न सिर्फ उपाय मिलेगा बल्कि उसका समाधान भी शीघ्र ही मिलेगा।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें… 

हर पल का आनंद लें

बाबा नीम करोली के अनुसार अपने हर पल का आनंद जरूर लें। छोटी खुशियों में खुश रहें और अपने मन को शांत रखें। बाबा नीम करोली कहते हैं कि बड़े सपने देखें, लक्ष्‍य तय करें और आगे बढ़ें।

 

What are the precious thoughts of neem karoli baba

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 09, 2025 | 05:34 PM

Topics:  

  • Neem Karoli Baba
  • Spiritual

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.