मार्गशीर्ष अमावस्या के बाद आज पहली बार चंद्र का होगा दर्शन, जानिए इस ‘चंद्र कली’ दर्शन के फायदे
Chandra Darshan Ke Fayde: अमावस्या के बाद जब पहली बार चंद्रमा के दर्शन होते हैं, तो यह नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रतीक होता है। चंद्रमा को मन, शांति और शीतलता का कारक माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
जानिए क्या है चंद्र दर्शन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Chandra Darshan After Amavasya: हिंदू धर्म में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है, खासकर अमावस्या के बाद का पहला चंद्र दर्शन बेहद शुभ माना जाता है। अमावस्या की रात के बाद जब आकाश में पहली बार हल्की-सी चांद की कली दिखती है, उसे चंद्र दर्शन कहा जाता है। यह दिन हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन चांद के दर्शन से मन को शांति, सुख और सौभाग्य मिलता है। ऐसे में आइए जानते है अमावस्या के बाद कब दिखाई देगा पहला चांद और इसके शुभ फायदे।
कब दिखाई देगा पहला चांद
ज्योतिषयों के अनुसार, अमावस्या बीतते ही अगले दिन शाम को चांद की पहली झलक दिखाई देती है। कहते है मौसम साफ हो तो सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में पतली-सी चांद की कली देखी जा सकती है।
जानिए क्या है चंद्र दर्शन का धार्मिक महत्व
ज्योतिष विषेशज्ञ के अनुसार, अमावस्या वह तिथि होती है जब चंद्रमा आकाश में अदृश्य यानी गायब हो जाता है, क्योंकि वह सूर्य के साथ एक ही राशि में होता है। यह एक ऐसा समय होता है जब नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव अधिक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
अमावस्या के बाद जब पहली बार चंद्रमा के दर्शन होते हैं, तो यह नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का प्रतीक होता है। चंद्रमा को मन, शांति और शीतलता का कारक माना जाता है। उसके दर्शन से इन सभी गुणों की प्राप्ति होती है।
जानिए क्या है चंद्र दर्शन के फायदे
- ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की रोशनी मन को शांत करती है।
- इसके अलावा, शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए भी शुभ समय माना जाता है क्योंकि नया मास सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है।
- चंद्र दर्शन से मानसिक तनाव कम होता है और बेचैनी में राहत मिलती है।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए भी चंद्र दर्शन शुभ माना जाता है।
- चंद्र देव को कच्चा दूध या सफेद मिठाई अर्पित करने से ग्रह दोष कम होने की मान्यता है।
ये भी पढ़ें–शनिवार को होगा ‘पहला चंद्र दर्शन’, शुभ मुहूर्त में ‘इस’ विधि से करें पूजा, लाभ और महत्व पढ़ें
चंद्र दर्शन पर क्या करना चाहिए
- सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में चांद देखें।
- चंद्र देव को प्रणाम कर मन में कोई शुभ संकल्प लें।
- सफेद रंग की चीजें दान करना शुभ माना जाता है।
- कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं ताकि मानसिक शांति बनी रहे।
