रसोई ठीक, तो घर में कभी नहीं होगी धन धान्य की कमी, जानिए रसोई से जुड़े वास्तु के नियम
हिन्दू धर्म में रसोईघर को लेकर कई वास्तु नियम हैं, जिसे आप फॉलो करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। इसलिए रसोई के वास्तु नियमों का हर किसी को पता होना बेहद जरूरी हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
क्या है रोटी और तवे से जुड़े नियम(सौ.सोशल मीडिया)
Vastu niyam: रसोई यानी किचन घर हमारे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां हम खाना बनाते हैं और परिवार के साथ भोजन करते हैं। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, रसोई घर को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
ऐसे में हिन्दू धर्म में रसोईघर को लेकर कई वास्तु नियम हैं, जिसे आप फॉलो करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। इसलिए रसोई के वास्तु नियमों का हर किसी को पता होना बेहद जरूरी हैं। क्योंकि घर का वास्तु ठीक रहेगा तो फिर घर परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज हम आपको रोटी और तवे से जुड़े कुछ नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए…
क्या है रोटी और तवे से जुड़े कुछ नियम
सम्बंधित ख़बरें
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
Kalsarp Dosh: 11 मई से कालसर्प योग, कर्क समेत इन 4 राशि के जातकों को रहना होगा सचेत!
Maa Lakshmi Puja: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? आज शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के ये उपाय, बरसेगा धन
Black Thread: काला धागा पहनने से बदल सकती है किस्मत, जानिए किन राशियों को मिलता है लाभ
सुबह-शाम रोटी बनाने के बाद एक रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। वहीं, कभी भी तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए, जो कि वास्तु के अनुसार ठीक नहीं है।
अक्सर लोग खाना बनाने के बाद तवे को गैस पर छोड़ देते हैं, जिससे घर में वास्तु दोष शुरु हो सकता है। इसलिए रोटी बनाने के बाद आप तवे को ठंडा करने के लिए रख दीजिए फिर धोकर स्टैंड में लगा दीजिए।
वास्तु-शास्त्र के रसोई घर में कभी भी बासी या जूठा खाना नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पूरे घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु-शास्त्र के जानकारों के मुताबिक रसोई घर में अधिक समय तक गुथा हुआ आटा भी नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे राहु और शनि के बुरे प्रभाव को झेलना पड़ सकता है और साथ ही इससे घर में क्लेश भी बढ़ता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
रसोई घर में टूटे हुए बर्तन रखना वास्तु-शास्त्र के अनुसार अशुभ माना जाता है। टूटे हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं और ये घर में नकारात्मकता फैलाते हैं। जब हम रसोई घर में टूटे हुए बर्तन रखते हैं, तो यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है और घर के वातावरण को दूषित कर सकती है। इससे न केवल धन हानि होती है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
