हनुमान से भी ताकतवर था रामायण का यह योद्धा, जिसे रोकने में राम की सेना भी हुई थी परेशान
Ramayan में जब भी सबसे शक्तिशाली योद्धाओं की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है हनुमान जी का। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लंका में एक ऐसा राक्षस भी था, जिसे हनुमान जी से अधिक बलवान कहा जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
hanuman with rakshas (Source. Pinterest)
A Warrior More Powerful Than Hanuman: रामायण में जब भी सबसे शक्तिशाली योद्धाओं की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है हनुमान जी का। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लंका में एक ऐसा राक्षस भी था, जिसे हनुमान जी से भी अधिक बलवान और खतरनाक माना गया है। यह योद्धा कोई और नहीं, बल्कि रावण का बड़ा पुत्र मेघनाद था, जिसे इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है।
लंका का सबसे भयानक राक्षस
रामायण के अनुसार, रावण और कुंभकर्ण से भी ज्यादा खतरनाक योद्धा मेघनाद था। स्वयं अगस्त्य मुनि ने भगवान राम को बताया था कि रावण का पुत्र मेघनाद ही लंका का सबसे शक्तिशाली राक्षस है। उसकी शक्ति केवल शारीरिक बल तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह मायावी अस्त्र-शस्त्रों का भी अद्भुत ज्ञाता था।
मायावी शक्तियों से कांप उठी राम की सेना
मेघनाद ने अपने दिव्य और मायावी शस्त्रों से भगवान राम की पूरी वानर सेना को हिला कर रख दिया था। कई युद्धों में ऐसा समय भी आया जब भगवान राम से लेकर हनुमान जी तक उसे रोकने में सफल नहीं हो पाए। उसकी युद्धनीति इतनी खतरनाक थी कि वह अदृश्य होकर भी हमला कर सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Krishna 108 Naam: ये हैं श्रीकृष्ण के 108 नाम और उनके अर्थ, इनको जपने से होगी सारी मनोकामनाएं पूरी
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Vrishabh Sankranti 2026: सूर्यदेव की कृपा चाहिए तो भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है अशुभ प्रभाव
क्यों पड़ा नाम इंद्रजीत?
मेघनाद को इंद्रजीत नाम ब्रह्मा जी से मिला था। कहा जाता है कि उसने इंद्र देव को युद्ध में पराजित किया था, इसी कारण उसे इंद्रजीत की उपाधि मिली। ब्रह्मा जी ने उसे वरदान भी दिया था, लेकिन वह वरदान ही आगे चलकर उसके अंत का कारण बना।
ब्रह्मा जी का वरदान और मृत्यु का रहस्य
ब्रह्मा जी ने मेघनाद को वरदान देते समय कहा था, “उसका वध ऐसे योद्धा के हाथों ही हो सकता है जो 14 सालों से ना सोया हो” यह शर्त मेघनाद को अजेय बनाती थी, क्योंकि ऐसा योद्धा मिलना असंभव माना जाता था। लेकिन वनवास काल में भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने 14 वर्षों तक नींद का त्याग किया था।
ये भी पढ़े: ज़िंदगी ऐसे जीना शुरू करो! श्री प्रेमानंद जी महाराज का संदेश, जो जीवन की दिशा बदल देगा
लक्ष्मण के हाथों हुआ मेघनाद का अंत
अंततः वही हुआ जो विधि को मंजूर था। लक्ष्मण ने युद्ध में मेघनाद का सामना किया और उसी शर्त के अनुसार उसका वध किया। इस प्रकार रामायण के सबसे शक्तिशाली और मायावी योद्धा का अंत हुआ।
क्यों खास है मेघनाद की कहानी?
मेघनाद सिर्फ एक राक्षस नहीं, बल्कि शक्ति, तपस्या और वरदानों का प्रतीक था। उसकी कहानी यह सिखाती है कि चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अधर्म के रास्ते पर चलने का अंत निश्चित होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक ग्रंथों, मान्यताओं और सामाजिक आस्थाओं पर आधारित हैं।
