रामायण के 'मेघनाथ' की एक्टिंग को देखकर चौंक गए थे राजेश खन्ना, इस फिल्म में आए थे नजर

रावण के पुत्र मेघनाथ इंद्रजीत के किरदार में नजर आनेवाले एक्टर विजय अरोड़ा की। विजय अरोड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था।विजय अरोड़ा की एक्टिंग को देखकर बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी चौंक गए थे।
rajesh-khanna-was-shocked-to-see-the-acting-of-ramayans-meghnath
Published on
Updated on

मुंबई. लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने रामानंद सागर का रामायण फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। इस शो से कई एक्टर्स को पहचान मिली है। दर्शक आज भी रामायण के कलाकारों को उनके किरदारों के नाम से जानते है। लेकिन, इस शो में एक ऐसा एक्टर था जिसकी एक्टिंग को देखकर बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी चौंक गए थे । हम बात कर रहे है रावण के पुत्र मेघनाथ इंद्रजीत के किरदार में नजर आनेवाले एक्टर विजय अरोड़ा की। विजय अरोड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था।

दरअसल, विजय अरोड़ा ने बॉलीवुड से अपनी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल भी जीता था। उसके बाद उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन, इस फिल्म से विजय दर्शकों का दिल जीत नहीं पाए। इसके बाद विजय ने साल 1973 में फिल्म 'यादों की बारात' में काम किया था।

इस फिल्म में विजय का छोटा सा रोल था लेकिन, वह काफी पॉपुलर हो गए थे। इस फिल्म का एक गाना 'चुरा लिया है' काफी पॉपुलर हो गया था। इस गाने में विजय अरोड़ा गिटार बजाते हुए नजर आ रहे है। इस गाने के कारण विजय ने कई लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली थी। उस दौर में राजेश खन्ना सबके चहते एक्टर थे। विजय की दमदार एक्टिंग को देखकर राकेश खन्ना की भी नींद उड़ गई थी।

इस सुपरहिट फिल्म के बाद विजय ने जया भादुड़ी और वहीदा रहमान के साथ फिल्म फागुन, शबाना आजमी के साथ कादम्बरी, तनुजा के साथ इंसाफ, परवीन बॉबी के साथ 36 घंटे, मौसमी चटर्जी के साथ नाटक जैसी फिल्मों में काम किया था ।

फिल्मों के बाद विजय अरोड़ा को रामानंद सागर के शो रामायण में मेघनाथ इंद्रजीत का रोल ऑफर हुआ। मेघनाथ के रोल में भी विजय ने अपने एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए सबका दिल जीत लिया था। हालांकि, साल 2007 में उनका निधन हो गया था। वह 62 साल के थे। वो पेट के कैंसर से ग्रसित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com