Morpankh Vastu Shastra: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Peacock Feather Vastu Tips: मोर पंख महज सुंदरता बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि वास्तु के दृष्टिकोण से इसे सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Vastu Tips About Morpankh: मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन है और भगवान कृष्ण से गहराई से जुड़ा हुआ है। सही जगहों पर रखने से ये वस्तुएं आपके पूरे घर में आध्यात्मिक सुरक्षा कवच का काम करती हैं।
बुरी ऊर्जा को दूर करने से लेकर आर्थिक स्थिति में सुधार तक, मोर पंख आपके घर में सौभाग्य लेकर आया।
पूजा घर और प्रवेश द्वार पर माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को पूजा घर में रखना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है। कई लोग इसे घर के मंदिर में भगवान कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति के पास भी रखते हैं। इसके अलावा घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ऊंचाई वाली जगह पर मोर पंख लगाने की भी सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि इससे घर में निगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती और घर का वातावरण शांत बना रहता है। हालांकि ध्यान रहे कि मोर पंख दरवाजे के बिल्कुल नीचे या ऐसी जगह न हो, जहां धूल-मिट्टी या पैरों का असर पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
CRPF Foundation Day: सिर्फ आंतरिक सुरक्षा नहीं, युद्ध से आपदा तक हर मोर्चे पर देश की ढाल है CRPF, जानिए इतिहास
Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….
Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स
बेडरूम, लिविंग रूम और स्टडी एरिया में रखने से बढ़ती है मधुरता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में मोर पंख रखने से रिश्तों में मधुरता और पॉजिटिविटी बनी रहती है। वहीं लिविंग रूम में रखा मोर पंख घर की सजावट के साथ-साथ शांत माहौल का प्रतीक भी माना जाता है। स्टडी टेबल या ऑफिस के डेस्क पर मोर पंख रखने को भी अच्छा माना गया है। इससे पढ़ाई और काम में फोकस बढ़ता है। कई लोग इसे क्रिएटिविटी और मानसिक शांति से भी जोड़कर देखते हैं। इसके अलावा बगीचे, बालकनी या नेचर के करीब वाली जगहों पर भी मोर पंख रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे प्रकृति और विकास का प्रतीक माना जाता है।
तिजोरी में मोर पंख रखने से आती है बरकत
कई लोग तिजोरी के अंदर मोर पंख रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे तिजोरी के ऊपर या सामने रखना बेहतर होता है, ताकि उस पर रोशनी और साफ-सफाई बनी रहे। पिछले कुछ सालों में वास्तु और होम डेकोर से जुड़ी चीजों में लोगों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है। मोर पंख भी उन्हीं चीजों में शामिल है, जिसे लोग सजावट और आध्यात्मिक मान्यता दोनों वजहों से घर में रखना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Shukrawar Vrat: शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं? वैभव लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जरूर पढ़ें यह कथा
इन जगहों पर न रखें मोर पंख
वास्तु मान्यताओं के अनुसार बाथरूम, टॉयलेट या उनसे सटी दीवारों पर मोर पंख नहीं लगाना चाहिए। इससे मोर पंख की सकारात्मकता खत्म हो जाती है। इसी तरह घर के अंधेरे कोनों, स्टोर रूम या कबाड़ वाली जगहों पर मोर पंख रखना भी अशुभ माना गया है। दक्षिण दिशा की दीवार पर मोर पंख लगाने से भी बचने की सलाह दी जाती है। वास्तु में इसे तनाव और मानसिक अशांति से जोड़कर देखा जाता है। इसके लिए पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा ज्यादा शुभ मानी गई है।
