-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Varalakshmi Vrat For The Special Blessings Of Goddess Lakshmi Worship On This Date In This Auspicious Time
आज है ‘वरलक्ष्मी व्रत’, माता लक्ष्मी के विशेष आशीष के लिए ‘इस’ तिथि को ‘इस’ मुहूर्त में करें पूजा
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सनातन धर्म के लोगों के लिए ‘वरलक्ष्मी’ (Varalakshmi Vrat) व्रत महत्वपूर्ण होता है। यह व्रत हर वर्ष सावन के अंतिम शुक्रवार को रखा जाता है। इस साल यह व्रत आज यानी 25 अगस्त, शुक्रवार 2023 को है। यह पर्व विशेष कर दक्षिण भारतीय राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
वरलक्ष्मी व्रत के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। यह व्रत सभी के लिए वरदान प्राप्त करने वाला माना गया है। इस व्रत और पूजन से मां लक्ष्मी की कृपा होती है और व्यक्ति को धन-संपत्ति, वैभव, संतान, सुख, सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सम्बंधित ख़बरें
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
खंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
UP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
‘वरलक्ष्मी’ व्रत के दिन महिलाएं अपने पति, बच्चों और परिवार की मंगल कामना के लिए दिनभर उपवास रहकर मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करती हैं। आइए जानें वरलक्ष्मी व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-
तिथि
पंचांग के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत आज यानी 25 अगस्त 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर निश्चित लग्न में पूजा पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन सिंह लग्न, वृश्चिक लग्न, कुंभ लग्न और वृषभ लग्न में देवी लक्ष्मी पूजा की जाती है।
सिंह लग्न पूजा मुहूर्त :
सुबह 5:55 से सुबह 7:42 तक
वृश्चिक लग्न पूजा मुहूर्त :
दोपहर 12:17 से दोपहर 2:36 तक
कुंभ लग्न पूजा मुहूर्त :
शाम 6:22 से शाम 7:50 तक
वृषभ लग्न पूजा मुहूर्त :
रात्रि 10:50 से मध्य रात्रि 12:45 तक
शुभ योग
पंचांग के अनुसार, वरलक्ष्मी व्रत के दिन तीन अत्यंत शुभ योग बन रहा है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र बनेगा जो सुबह 9:14 तक रहेगा। साथ ही इस विशेष दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:55 से सुबह 9:14 तक रहेगा और रवि योग सुबह 9:14 से 26 अगस्त सुबह 5:56 तक रहेगा। ज्योतिष-शास्त्र में बताया गया ही कि इन शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है।
पूजा विधि
वरलक्ष्मी व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई की जाती है। पूजा स्थल को सजाया जाता है और गंगाजल से सभी जगहों को शुद्ध किया जाता है और व्रत का संकल्प लिया जाता है।
लोग अपने घर के बाहर रंगोली बनाते हैं। साथ ही मां वरलक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति को नए कपड़े पहनाए जाते हैं और उनका श्रृंगार किया जाता है।
यह पूजा दीपावली की ही तरह की जाती है, इसलिए मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर रखी जाती है।
इसके बाद कलश और अक्षत से वरलक्ष्मी का स्वागत किया जाता है।
विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके बाद मां को भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है।
महिमा
शास्त्रों के अनुसार, देवी वरलक्ष्मी का व्रत एवं पूजन सच्चे मन और श्रद्धा-भक्ति के साथ पूरे विधि-विधान से करने से साधक को अष्टलक्ष्मी की पूजा के समान फल प्राप्त होता है। यह व्रत बहुत ही चमत्कारी और प्रभावशाली है। इस व्रत को करने से साधक की मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। सौभाग्यवती स्त्रियों का सौभाग्य अखण्ड़ होता है।
यदि पति-पत्नी दोनों मिलकर इस व्रत को करते है तो उन्हे अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
संतानहीन को संतान की प्राप्ति होती है। दरिद्रता का नाश होता है। जीवन के समस्त अभाव और कष्टों का नाश होता है।
इस व्रत को करने से आने वाली पीढ़ियों तक का जीवन सुखों से भर जाता है। साधक के यश, बल, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
Today is varalakshmi vrat for the special blessings of goddess lakshmi worship on this date in this auspicious time
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
Aug 08, 2026 | 03:13 PMखंडवा: होटल के नॉनवेज खाने में मिला मरा हुआ चूहा, परिवार में मचा हड़कंप; बच्चे की तबीयत बिगड़ी
Aug 08, 2026 | 03:12 PMUP: 18 सरकारी बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प; 1100 करोड़ से ज्यादा का निवेश, PPP मॉडल पर निजी निवेशकों को मौका
Aug 08, 2026 | 03:06 PMIPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
Aug 08, 2026 | 02:52 PMकांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
Aug 08, 2026 | 02:49 PMएक तरफ सौंदर्यीकरण का दावा, दूसरी तरफ अनदेखी! गांधीबाग का ऐतिहासिक नंगा पुतला चौक बदहाल
Aug 08, 2026 | 02:44 PMमजबूत कब्जाधारी, सोता प्रशासन…मुरैना में दबंगों के डर से कच्चा रास्ता इस्तेमाल करने को मजबूर ग्रामीण- VIDEO
Aug 08, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM










