तुलसी पूजन दिवस की शाम को अवश्य करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी
Remedies for Happiness and Prosperity: तुलसी पूजन दिवस 2025 की शाम को करें ये विशेष उपाय। पाएँ घर में सुख-शांति, धन और विष्णु-लक्ष्मी की कृपा। सरल और प्रभावशाली उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
तुलसी पूजन दिवस की शाम करें ये अचूक उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi Worship Benefits:पूरे देशभर में आज 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के साथ-साथ तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का बड़ा महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और इनके पूजन से भगवान विष्णु भी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। तुलसी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
पुराणों में तुलसी माता को अत्यंत पवित्र और पूजनीय बताया गया है। पद्म पुराण और स्कंद पुराण के अनुसार, बिना तुलसी के भगवान विष्णु का भोग अधूरा माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां दरिद्रता, अशांति और नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं।
हिन्दू लोक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस के दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी माने जाते हैं। इस दिन शाम के समय तुलसी माता के समक्ष दीपक जलाकर कुछ शास्त्रोक्त उपाय करना बड़ा फलदायी बताया गया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य
तुलसी पूजन दिवस के दिन करें ये अचूक उपाय
दीपक और परिक्रमा का उपाय
हिन्दू लोक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस के शाम के समय तुलसी माता के पास घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना बड़ा शुभ एवं फलदायी बताया गया हैं।
इसलिए शाम के समय तुलसी माता के पास घी या सरसों के तेल का दीपक अवश्य जलाएं। इसके बाद 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें। ऐसा कहा जाता है कि, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार होता है।
लक्ष्मी कृपा के लिए उपाय
तुलसी के पौधे में कच्चा दूध या गंगाजल मिलाकर जल अर्पित करें और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है।
वैवाहिक सुख के लिए
यदि वैवाहिक जीवन में तनाव है तो तुलसी माता को लाल या पीली चुनरी अर्पित करें और भगवान विष्णु के नाम का जाप करें।
नकारात्मकता दूर करने का उपाय
तुलसी के पास बैठकर ॐ नमो भगवत्यै तुलस्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
संतान सुख के लिए
तुलसी माता के सामने मिठाई या फल अर्पित करें और श्रद्धा से प्रार्थना करें। यह उपाय संतान सुख में सहायक माना जाता है।
ये भी पढ़े-25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है तुलसी पूजन दिवस? जानें महत्व, मंत्र और चुनरी के नियम
तुलसी पूजन में इन बातों का रखें ध्यान
- तुलसी को रविवार और एकादशी के दिन न तोड़ें।
- तुलसी को कभी भी अशुद्ध जल न चढ़ाएं।
- शाम के समय तुलसी के पास दीपक अवश्य जलाएं।
- तुलसी के पौधे के पास गंदगी न रखें।
