- Hindi News »
- Religion »
- Totka For Warding Off Evil Eye With Slippers
चप्पल से नजरदोष उतारने का टोटका आज भी मानते हैं लोग, आखिर क्यों है इस टोटके पर बुरी नज़र उतारने का भरोसा
- Written By: सीमा कुमारी
किसी भी व्यक्ति को लगी बुरी नजर को उतारने के लिए कई सारे उपाय पुराने समय से आज भी अपनाए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी चप्पल से नजर उतारने के बारे में सुना है अगर नहीं तो आइए जानते है इस बारे में।

चप्पल से नजरदोष उतारने का टोटका (सौ.सोशल मीडिया)
जब भी किसी व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लगती है तो उसका जीवन परेशानियों से भर जाता हैं। नजरदोष लगने पर जीवन में कई दिक्कतें आ जाती हैं। इससे बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं और हर क्षेत्र में निराशा ही निराशा मिलती हैं।
ऐसे में दादी-नानी या मां तुरंत कोई नजर उतारने के लिए कई उपाय और टोटके अपनाती हैं। जैसे नमक, लाल मिर्च, कपूर, राई से लेकर सरसों तेल तक।
लेकिन एक तरीका और होता था, जो आज भी बहुत से लोग अपनाते हैं- चप्पल से नजर उतारना। अब सवाल ये है कि क्या वाकई चप्पल से बुरी नजर उतर सकती है? क्या इसका कोई तर्क है? और अगर ऐसा है तो उसका तरीका क्या होता है? चलिए जानते हैं ज्योतिष और परंपरा दोनों के नज़रिए से इस अनोखे उपाय के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
मान्यता कहां से आई चप्पल से नजर उतारने की परंपरा
ज्योतिष-शास्त्र में चप्पल से नजर उतारने का सीधा ज़िक्र नहीं मिलता, लेकिन यह तरीका पीढ़ियों से चला आ रहा है। पुराने समय में लोगों का मानना था कि जो चीज़ें ज़मीन से जुड़ी रहती हैं, वो नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद करती हैं। चप्पल भी दिनभर जमीन पर चलती है और पैरों के सबसे निचले हिस्से से जुड़ी होती है।
ऐसा माना जाता है कि पैरों में शनिदेव का वास होता है और शनि व राहु का सीधा संबंध बुरी नजर से जोड़ा जाता है। इसलिए चप्पल को नजर उतारने के लिए एक प्रभावी साधन माना गया।
क्या है चप्पल से नजर उतारने का तरीका
जिस व्यक्ति को नजर लगी हो, उसकी अपनी चप्पल या जूता लिया जाता है। छोटे बच्चों के लिए उनके छोटे जूते-चप्पल का इस्तेमाल होता है। इस चप्पल को उस व्यक्ति के सिर से लेकर पैरों तक 7 बार उल्टी दिशा में घुमाया जाता है, यानी घड़ी की सुई के उल्टे क्रम में। कुछ लोग सिर्फ सिर के ऊपर ही घुमाते हैं।
यह भी पढ़ें–रविवार को मिथुन संक्रांति, जानिए क्यों की जाती है सिलबट्टे की पूजा, पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानिए
इसके बाद उसी चप्पल को घर के मुख्य दरवाजे की दहलीज पर 3 बार झाड़ा जाता है या हल्के से पटका जाता है। ऐसा माना जाता है कि बुरी नजर की जो भी ऊर्जा शरीर में थी, वो चप्पल के ज़रिए बाहर निकल जाती है और दहलीज पर ही रुक जाती है। इसके बाद उस चप्पल को वहीं छोड़ने या फिर उसकी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।
इस टोटके को कब आजमाए जाते हैं
इस टोटके को शनिवार को करना ज्यादा अच्छा माना गया है। शनिवार को शनि की विशेष ऊर्जा सक्रिय होती है और चप्पल का संबंध शनि से माना जाता है। ऐसे में शनिवार को किया गया नजर उतारने का ये उपाय ज्यादा असरदार बताया जाता है। खासकर बच्चों को नजर लगने पर ये तरीका बहुत अपनाया जाता है, क्योंकि उन्हें नजर जल्दी लगती है।
Totka for warding off evil eye with slippers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














