आज गोवर्धन पूजा पर शिव जी को अवश्य चढ़ाए ये चीजें, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार !

Govardhan Puja:भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा आज मनाई जा रही है। कहते है कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के इस शुभ दिन पर शिवलिंग पर कुछ विशेष सामग्री अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा होती है।
आज गोवर्धन पूजा पर शिव जी को अवश्य चढ़ाए ये चीजें, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार !
गोवर्धन पूजा पर शिवलिंग अवश्य अर्पित करें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Govardhan Puja 2025: आज समूचे देश में गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित है। हिन्दू धर्म ग्रथों के अनुसार, इस दिन देवकी नंदन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत एक उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की प्राणो की रक्षा   थी। इसलिए इस दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा को सदियों से निभाई जा रही है।

आपको बता दें, इस पर्व को मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। घरों में लोग विधि पूर्वक गोवर्धन पूजा करते है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है, कहा जाता है कि, इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में धन-धान्य बढ़ता है। ऐसे में आज आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए?

गोवर्धन पूजा पर शिवलिंग अवश्य अर्पित करें ये चीजें

केसर मिला दूध अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करना चाहिए। कहा जाता है कि शिवलिंग पर केसर अर्पित करने से विवाह में आ रही समस्याएं दूर दोती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

बेल पत्र अर्पित करें

यूं तो शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इसे अर्पित करते समय इस पर चंदन या केसर लगाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखना चाहिए। इसके बाद बेलपत्र को चिकने भाग की तरफ से शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की कठिनाइयां दूर होती है।

देशी घी अर्पित करें

गोवर्धन पूजा के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र के अलावा, शुद्ध देशी घी अर्पित करना चाहिए। फिर जल से अभिषेक करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घी समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, जो भी इस दिन शिवलिंग पर घी अर्पित करता है उसे आरोग्य मिलता है और साथ ही घर में बरकत रहती है।

अन्नकूट

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन भोग के रूप में कई अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते है। गोवर्धन पूजा के दौरान अन्नकूट के भोग में से कुछ हरी सब्जियां और नया अनाज किसी शिव मंदिर के पास दान में देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो भी ऐसा करता है उसके घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com