- Hindi News »
- Religion »
- Today Is The Last Day Of Chhath Puja Know The Auspicious Time To Offer Usha Arghya
आज छठ पूजा का आखिरी दिन, जानिए उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त
Chhath Puja Morning Arghya Time: आज 28 अक्टूबर के दिन छठ व्रती सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देंगे। साथ ही, वे छठ माता और भगवान सूर्य से परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी उम्र कामना करेंगे।
- Written By: सीमा कुमारी

क्या रहने वाला है उषा अर्घ्य मुहूर्त 2025 (सौ.सोशल मीडिया
Chhath Puja Usha Arghya 2025: आज 28 अक्टूबर को आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का अंतिम दिन मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ हुई थी। बीते रविवार, 26 अक्टूबर को छठ के दूसरे दिन खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया था, जिसका समापन उषा अर्घ्य देने के बाद होता है।
छठ पूजा का उषा अर्घ्य 28 अक्टूबर, मंगलवार को दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार, 27 अक्टूबर को छठ के तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया गया। चलिए आपको बताते हैं कि 28 अक्टूबर को किस शुभ मुहूर्त में उषा अर्घ्य देना शुभ रहेगा।
ये है 36 घंटे के महापर्व छठ व्रत का पारण
मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह उदीयमान सूर्य अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दौरान छठ घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ेगा। व्रती सूर्य को अर्घ्य देते समय अपनी संतान और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण भी व्रती द्वारा किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम
छठ व्रत के बाद शरीर हुआ कमजोर? डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक एनर्जी फूड्स, फिर से बनेंगे हेल्दी
छठ पर्व पर अर्घ्य के दौरान पसरा मातम! झारखंड में 25 जिंदगियां पानी में डूबीं, कई घरों के चिराग बुझे
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ खत्म हुआ छठ महापर्व, चिराग पासवान ने दिया अर्घ्य- VIDEO
क्या रहने वाला है उषा अर्घ्य मुहूर्त 2025
आपको बता दें, छठ व्रत का उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त
सुबह 5:33 बजे से सुबह 6:30 बजे तक
छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भक्त सुबह 3 या 4 बजे ही घाटों पर पहुंच जाते हैं. सभी व्रती अपने साथ फल, गन्ना, नारियल और ठेकुआ जैसी सामग्रियों से भरी टोकरी लेकर आते हैं. जैसे ही सूरज की पहली किरणें नजर आती हैं, भक्त नदी, तालाब या जलाशयों में खड़े होकर सूर्य देव को उषा अर्घ्य अर्पित करते हैं.
इसे भी पढ़ें––आ गई ‘गोपाष्टमी’ की सही तिथि, राधे-कृष्ण की विशेष कृपा के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
28 अक्टूबर 2025 सूर्योदय का समय
पंचांग के मुताबिक, 28 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह लगभग 6:30 बजे होगा। ऐसे में उषा अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:28 से लेकर 6:45 बजे तक रहेगा।
इस शुभ मुहूर्त में भक्त हाथ जोड़कर पारंपरिक गीत गाते हैं और सूर्य देव से संतान कीसुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं।
Today is the last day of chhath puja know the auspicious time to offer usha arghya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














