तकिए के नीचे इस चीज़ को रखकर सोएं, राहु-केतु के दुष्प्रभाव से मिलेगा छुटकारा, धन आगमन के बनेंगे योग

ज्योतिष शास्त्र में लौंग के कई चमत्कारिक उपाय भी बताए गए हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने जीवन को संवार सकते है।
तकिए के नीचे इस चीज़ को रखकर सोएं, राहु-केतु के दुष्प्रभाव से मिलेगा छुटकारा, धन आगमन के बनेंगे योग
तकिए के नीचे लौंग रखने के उपाय,(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Laung Ke Totke: भारतीय घरों की रसोई में मिलने वाली लौंग एक ऐसा मसाला है, जिसके कई फायदे हैं। इसे खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके आयुर्वेदिक लाभ भी है। दांत में दर्द होने पर लौंग चबाने से राहत मिल जाती है। लेकिन, आपको बता दें कि, ज्योतिष शास्त्र में लौंग के कई चमत्कारिक उपाय भी बताए गए हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने जीवन को संवार सकते है।

कहते हैं कि अगर रोजाना सोते समय एक लौंग को अपने तकिए के नीचे रखकर सो जाएं, तो इससे आपको कई चमत्कारिक लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको ऐसे ही 4 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं-

तकिए के नीचे लौंग रखने के उपाय  

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए

ज्योतिषयों के अनुसार, तकिए के नीचे लौंग रखने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है। कड़ी मेहनत के बावजूद अगर आपके जीवन में पैसों की तंगी लगातार बनी रहती है। ऐसे में तकिए के नीचे लौंग रख कर सोना शुभ हो सकता है।

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे परिवार में खुशियों का आगमन होता है और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम-भाव बढ़ता है।

बुरे सपने से मिलती है निजात

ज्योतिष गुरू बताते हैं कि, अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं और फिर पूरी रात आपकी डर के साये में बीतती है तो आपके लिए लौंग का उपाय काफी कारगर हो सकता है। आप सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक लौंग रख लें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बुरे सपने से निजात मिलती है।

शांत होते हैं राहु-केतु

तकिए के नीचे लौंग रखने से कुंडली में राहु-केतु शांत होने लग जाते हैं। इससे जीवन में चल रही परेशानियों का एक-एक करके अंत शुरू हो जाता है और बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com