Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली की लक्ष्मी पूजा का ‘यह’ है सही मुहूर्त, इन तीन रंग के कपड़े पहनना है अशुभ

जो लोग दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा, उन्हें पैसों की कमी और मानसिक तनाव का भी सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है, नहीं तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। खासकर रंगों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप अशुभ रंगों को पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको पाप लग सकता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Oct 30, 2024 | 04:31 PM

दिवाली की लक्ष्मी पूजा में इन तीन रंग के कपड़े पहनना है अशुभ

Follow Us
Close
Follow Us:

Diwali 2024:कल यानी 31 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के पर्व को खुशियों का प्रतीक माना जाता है, जिस दिन लोग अपने घरों को दीयों से जगमगाते हैं। दीयों के अलावा घरों के बाहर और अंदर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाती हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा भी करते है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते हैं, उनके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा, उन्हें पैसों की कमी और मानसिक तनाव का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: दिवाली में माता लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति भूलकर भी न करें स्थापित, जानिए शुभ-लाभ के लिए विशेष बातें

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग

सोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू

Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात

ऐसे में ज्योतिषयों के अनुसार, लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है, नहीं को पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। खासकर रंगों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप अशुभ रंगों को पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, तो आपको पाप लग सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन तीन रंगों के बारे में, जिन्हें पहनना अशुभ माना जाता है।

इस रंग के कपड़े पहनना अशुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, लक्ष्मी पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काला रंग निगेटिविटी यानी नकारात्मकता को दर्शाता है। इसलिए शुभ कामों और त्योहारों के दिन खासकर काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। काले के अलावा नीला और ब्राउन आदि डार्क रंग के कपड़े भी दिवाली के दिन नहीं पहनने चाहिए।

इस रंग के कपड़े पहनना शुभ

धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग का संबंध देवगुरु बृहस्पति से है, जिससे सकारात्मकता का अहसास होता है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। पीले रंग के अलावा लाल, केसरिया और चमकीले रंग के कपड़े भी दिवाली के दिन पहन सकते हैं।

जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है

देशभर में इस बार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 20 मिनट तक माता लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त है। 31 अक्टूबर 2024 को रात 8 बजकर 20 मिनट से लेकर 8 बजकर 50 मिनट तक लक्ष्मी पूजन का सामान्य काल है। इस दौरान भी आप लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर अपनी राशि के अनुसार करें दान-पुण्य, मिलेगी शुभ और लाभ की विशेष   कृपा 

 

 

This is the right time for lakshmi puja of diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 04:31 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.