मंगलवार व्रत के विधिवत पालन से हर अड़चन दूर कर देंगे हनुमानजी, जानिए किन नियमों का करें पालन
Mangalwar Vrat Rules: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मंगलवार व्रत में इन नियम का करें पालन (सौ.सोशल मीडिया)
Mangalwar Vrat Ke Niyam: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ एवं फलदायक बताया गया हैं। क्योंकि यह शुभ एवं पावन दिन संकटमोचन पवन पुत्र हनुमान जी पूजा-अर्चना के लिए समर्पित हैं। इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा-पाठ एवं प्रार्थना कभी निष्फल नहीं जाती है। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। साथ ही हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।
अगर आप मंगलवार व्रत कर रहे हैं, तो व्रत से जुड़े नियम का पालन जरूर करें। मान्यता है कि नियम का पालन न करने से साधक को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही हनुमान जी नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मंगलवार व्रत के नियम के बारे में।
मंगलवार व्रत में इन नियम का करें पालन
अगर आप मंगलवार व्रत कर रहे हैं, तो व्रत में शाम के समय भोजन करें। एक बात का खास ध्यान रखें कि भोजन सात्विक होना चाहिए। इसके अलावा ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें। मंगलवार के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना उत्तम माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti Upay: शनि जयंती के दिन अपनी राशि के अनुसार चुपचाप कर लें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा!
Shani Jayanti : कब है शनि जयंती 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Festival List: शनि जयंती और गंगा दशहरा के साथ मई में पड़ रहे प्रमुख तीज-त्योहारों की तारीख समेत लिस्ट नोट करें
गलत सोच से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 अचूक उपाय, जिंदगी बदल जाएगी, प्रेमानंद महाराज का दिव्य मार्गदर्शन
इसके अलावा मंगलवार व्रत के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस तरह की गलती को करने से मंगल देव नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में समस्या आ सकती है।
मंगलवार व्रत में ध्रूमपान, नमक और तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस गलती को करने से व्रत टूट सकता है और पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।
इसके अलावा व्रत के दौरान बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं से वाद-विवाद न करें और किसी के बारे में कुछ गलत न सोचें। मान्यता है कि इन कामों को करने से कामों का रुकावट आती है।
मंगलवार व्रत में दूध, दही, बेसन के लड्डू, मूंग दाल का हलवा, साबूदाने की खिचड़ी और घी में बनी हुई पूरी समेत आदि चीजों का सेवन किया जा सकता है। इन चीजों को खाने से पहले से सच्चे मन से हनुमान जी को भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद बाटें।
इसे भी पढ़ें–आ गई कार्तिक पूर्णिमा 2025 की सही तिथि और सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए इस दिन किस भगवान की होती है पूजा
मंगलवार व्रत करने से मिलते हैं ये लाभ
धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार व्रत को करने से हनुमान जी (Hanuman ji vrat) की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, साधक की सभी मुरादें जल्द पूरी होती हैं। करियर और कारोबार में अधिक तरक्की होती है। रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
