इस दिवाली इन 5 राशि के जातकों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, बनेंगे सुख-समृद्धि आगमन के योग
Maa Laxmi ki Priya Rashi: धनतेरस और दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार हैं। इस शुभ अवसर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती हैं। ज्योतिष बताते है मां लक्ष्मी की कृपा 5 राशियों पर सदैव रहती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं ये 5 राशियां (सौ.सोशल मीडिया)
Laxmi’s favourite zodiac signs: 20 अक्तूबर 2025, सोमवार को पूरे देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सिर्फ दीपों और खुशियों का ही नहीं, बल्कि वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से भी बेहद खास रहने वाला है। इस वर्ष दिवाली पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति एक दुर्लभ और शक्तिशाली वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रही है, जो करीब 500 वर्षों बाद बन रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी पांच राशियों के जातकों पर विशेष कृपा करती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो पांच राशियां कौन सी हैं, जिन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।
मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं ये 5 राशियां
वृषभ राशि-
ज्योतिषयों के अनुसार, मां लक्ष्मी को वृषभ राशि अत्यंत प्रिय है। क्योंकि ये राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इस राशि के लोग धैर्यवान, मेहनती और स्थिर होते हैं। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान होती हैं। इस राशि के मेहनत करने वाले जातक जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
Akshaya Tritiya Mistakes : अक्षय तृतीया के दिन ये गलतियां बना देंगी कंगाल! तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लें
Akshaya Tritiya Salt Buying: अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने की परंपरा के पीछे की वजह जानिए
Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर किस भगवान की होती है पूजा? लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय भी जानिए
तुला राशि-
अगर दूसरी राशि की बात करें तो, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि भी मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि हैं। इस राशि के स्वामी भी शुक्र हैं।
इस राशि के लोग मेहनती होने के साथ-साथ मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। तुला राशि के व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी के खास कृपा होती हैं।
कन्या राशि-
ज्योतिष बताते है कि, कन्या राशि भी मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। राशि चक्र की छठी राशि है और यह पृथ्वी तत्व से संबंधित हैं। इस राशि के लोग मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में विश्वास रखने वाले होते हैं। कहते है कन्या राशि पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। जीवन में इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देती और इनकी मेहनत को फलदायी बनाती हैं।
कुंभ राशि-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि के अलावा कुंभ राशि भी मां लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि हैं। और यह वायु तत्व से संबंधित राशि हैं। इस राशि के व्यक्ति आत्मनिर्भर, मेहनती, सामाजिक सरोकार रखने वाले और विचारशील होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी कृपा करती हैं।
ये भी पढ़े- धनतेरस के दिन घर की उत्तर दिशा में रखें यह एक चीज, बन जाएंगे धनवान, जानिए आखिर है क्या
मीन राशि-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को मीन राशि भी बेहद प्रिय हैं। मीन राशि जल तत्व की राशि हैं। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो धन के कारक ग्रह हैं। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोग दयालु करुणामय और कलात्मक होते हैं। इनके गुण मां लक्ष्मी को विशेष रूप से भाते हैं। इसलिए देवी लक्ष्मी की इन पर सदैव कृपा बनी रहती हैं।
