जानिए किन स्थानों पर कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास, क्या है इसके पीछे का कारण

मां लक्ष्मी को धन और सुख समृद्धि देने की दात्री कहा जाता है इतना ही नहीं अगर हम घर में सही तरीके से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके घर और जीवन में खुशियां बंपर मिलती है। लेकिन कई बार माता का चंचल स्वरूप होने के कारण वह किसी भी घर में स्थान लेकर नहीं रहती है।
मां लक्ष्मी की पूजा
किन स्थानों पर नहीं आती लक्ष्मी (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maa Laxmi: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं को बड़े ही विधि-विधान से पूजा जाता हैं जिससे भगवान की कृपा बनती हैं और बिगड़े काम बनते है। मां लक्ष्मी को धन और सुख समृद्धि देने की दात्री कहा जाता है इतना ही नहीं अगर हम घर में सही तरीके से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपके घर और जीवन में खुशियां बंपर मिलती है। लेकिन कई बार माता का चंचल स्वरूप होने के कारण वह किसी भी घर में स्थान लेकर नहीं रहती है। चलिए जानते हैं ज्योतिषचार्य के अनुसार आखिर किन वजहों से माता लक्ष्मी रूठ जाती है। इसके लिए किन बातों का ख्याल रखना जरूरी माना जाता है।

इन वजहों से रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी

जैसा कि, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना जरूरी होता है वैसे इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है..

1- जिस घर में हो अपमान 

यहां पर जिन घरों में मां, बेटी या बहु का अपमान होता है और उन्हें अपशब्द कहे जाते हैं। इस तरह ऐसे घरों में मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। ऐसे घरों में हमेशा धन की कमी बनी रहती है।

2- जिस घर में स्वच्छता ना हो 

यहां पर जिन घरों में स्वच्छता नहीं रहती है या फिर जिन घरों में धन की कोई कमी नहीं लेकिन इसके बाद भी किसी और की मदद नहीं की जाती है या धन का अधिक खर्च किया जाता है, वहां से लक्ष्मी चली जाती है। ऐसे घरों में लक्ष्मी नहीं ठहरती है।

3- दूसरे की घरों की महिलाओं का अनादर

जिन घरों में अपने परिवार की बहु-बेटी का सम्मान तो होता है, लेकिन दूसरे की घर की महिलाओं का अनादर किया जाता है। वहां भी मां लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। ऐसे घरों में हमेशा क्लेश बना रहता है।

4- पूजा-पाठ करते हैं लेकिन बुराई भी 

अगर आप घर में बहुत पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन बाहर निकलते ही आप दूसरों के साथ बुरा करने की सोचते हैं तो ऐसे लोगों का घर, नौकरी, व्यापार आदि सभी छिन जाता है और लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

5- मुख्य द्वार रखे हों जूते-चप्पल

घर-दुकान के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल रखे हों तो लक्ष्मी नहीं आती हैं। रसोई में जूठे बर्तन देर तक पड़े रहें तो लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। भगवान विष्णु के बिना उनकी पूजा हो तब भी वह नहीं रुकती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com