

Dhanteras 2025: 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव महापर्व की शुरुआत हर साल धनतेरस के त्योहार से हो जाती है। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 18 अक्तूबर 2025 को मनाया जा रहा है। जैसा कि आप जानते है कि, धनतेरस का पर्व धन, सुख-समृद्धि, आरोग्यता और सपन्नता का प्रतीक होता है।
इस दिन खरीदी गई चीजों का 13 गुना लाभ मिलता है। इसलिए लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग सोना-चांदी और मूल्यवान चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि धनवतंरी की कृपा बनी रहती है। लेकिन ज्योतिषविद बताते हैं कि इस दिन एक खास चीज घर लाने से भी पूरे साल कुबेर महाराज की कृपा होती है और आदमी आर्थिक रूप से मालामाल रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में-
ज्योतिष शास्त्रों में कुबेर महाराज को स्वर्ग लोक का कोषाध्यक्ष बताया गया है। यानी स्वर्ग में धनधान्य और आर्थिकी से जुड़े सारे मामले इन्हीं के दायरे में आते है। इसलिए ज्योतिषविदों का मानना है कि धनतेरस के दिन घर में कुबेर यंत्र की स्थापना करना बहुत शुभ एवं मंगलकारी होता है।
अगर वास्तु शास्त्र की बात करें, धन त्रयोदशी यानी धनतेरस की रात भगवान कुबेर की पूजा-अर्चना करें। फिर 'ॐ श्री ॐ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:' मंत्र का जाप करते हुए घर की उत्तर दिशा में कुबेर मंत्र की स्थापना करें।
धनतेरस की रात कुबेर यंत्र को उत्तर दिशा में ही रहने दें। लेकिन इसके अगले दिन इसे संभालकर मंदिर में रख दें। या फिर घर में धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।
अगर आप व्यापारी हैं और दुकान आदि संभालते हैं तो इसे गल्ले में भी रखना उत्तम होगा। ज्योतिषविद कहते हैं कि घर में कुबेर यंत्र की स्थापना करने से कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है। ऐसे घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है। ऐसे लोग हमेशा पैसों में खेलते हैं।
आप चाहें तो धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की प्रतिमा भी घर लेकर आ सकते हैं। घर में प्रतिमा को इस हिसाब से स्थापित करें कि भगवान कुबेर का मुख उत्तर दिशा की तरफ हो। या फिर भगवान कुबेर का चेहरा मुख्य द्वार की तरफ हो। ताकि घर में प्रवेश करते ही उनकी दृष्टि सीधे आप पर पड़े।