मनचाहा वर के लिए ‘जया पार्वती व्रत’ में करें विधिवत पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसकी महिमा
Jaya Parvati Vrat Katha: अगर आप मनचाहा वर पाने की कामना रखती हैं, तो जया पार्वती व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए जया पार्वती व्रत 2026 की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, संपूर्ण पूजा विधि।
- Written By: सीमा कुमारी
शिव गौरी (सौ.AI )
Jaya Parvati Vrat Shubh Muhurat : हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन जया पार्वती का व्रत रखा जाता है। खासतौर पर, गुजरात में इस व्रत को सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याए बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाती हैं। यह व्रत 5 दिनों तक मनाया जाता हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल जया पार्वती का व्रत 27 जुलाई को रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यता है कि, जया पार्वती का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने पर सुहागिन महिलाओं को पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता हैं। बताया जाता है कि, कुंवारी कन्याओं को इस व्रत को रखने से मनचाहा वर मिलता है आइए जानते हैं जया पार्वती व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त. साथ ही जानते हैं इसकी पूजा विधि और महत्व-
जया पार्वती व्रत का शुभ तिथि
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 26 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 जुलाई को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा।ऐसे में जया पार्वती का व्रत सोमवार 27 जुलाई 2026 से शुरू होगा। जया पार्वती व्रत का समापन 01 अगस्त, शनिवार को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: 9 अगस्त की कार सेवा से पहले स्वामी सच्चिदानंद महाराज को कानूनी नोटिस, कहा- दबाव में नहीं झुकेंगे
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर
Shani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Maa Durga : गुप्त नवरात्रि में इन वस्तुओं के दान से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, अड़चनें होंगी दूर
जया पार्वती व्रत पूजा शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, जया पार्वती की पूजा के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त को शाम 07 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा, जोकि रात 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर
जया पार्वती व्रत पर ऐसे करें मां पार्वती की पूजा
- जया पार्वती व्रत के दिन महिलाएं सुबह जल्दी स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें ।
- इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें।
- फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर माता पार्वती की मूर्ति रखें ।
- इसके बाद माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी पहनाएं और सुहाग की सामग्री चढ़ाएं ।
- फिर घी का दीपक जलाएं. इस दिन माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं।
- जया पार्वती व्रत कथा पढ़ें और अंत में आरती करें।
जया पार्वती व्रत की महिमा
सनातन धर्म में जया पार्वती व्रत की महिमा का विस्तृत वर्णन किया हैं। जया पार्वती व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं और अविवाहित कन्याएं रखती हैं। मान्यता है कि इससे सुखी वैवाहिक जीवन, अखंड सौभाग्य और मनचाहे जीवनसाथी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
