कामधेनु की मूर्ति रखने के हैं कई फायदे, जानिए क्या कहता है वास्तु विज्ञान
Kamdhenu Cow: कामधेनु को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा लोगों का विश्वास है कि घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से मिलते है ये लाभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips for Kamdhenu Cow Statue : धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से गाय को बहुत ही पवित्र पशु माना गया हैं। वहीं अगर बात कामधेनु गाय की करें तो सभी गायों में कामधेनु गाय को दिव्य और पवित्र माना गया है जिसका वर्णन हिंदू शास्त्रों में भी मिलता है।
ज्योतिष बताते हैं कि, कामधेनु गाय को दिव्य और पवित्र कहने का मुख्य कारण यह है कि कामधेनु गाय समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 बहुमूल्य रत्नों में एक है। शास्त्रों में इसे ब्रह्मांडीय गाय भी कहा गया है।
वास्तु शास्त्र में भी कामधेनु गाय को धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक बताया गया है। कहा जाता है कि, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कामधेनु की मूर्ति रखने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं घर पर किस दिशा में रखें कामधेनु की मूर्ति और इसके क्या-क्या लाभ है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
कामधेनु गाय की मूर्ति को घर में रखने से मिलते है ये लाभ
-
समृद्धि और संपन्नता
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कामधेनु को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा लोगों का विश्वास है कि घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।
-
सकारात्मक ऊर्जा
कामधेनु की मूर्ति घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और घर में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाती है।
-
मनोकामना पूर्ति
कामधेनु को सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से कामधेनु की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
-
पारिवारिक सुख
कामधेनु की मूर्ति घर में पारिवारिक सुख और शांति को बढ़ावा देती है। यह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समर्पण की भावना को बढ़ाती है।
-
स्वास्थ्य लाभ
कहा जाता है कि कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
कहां और किस दिशा में रखें कामधेनु की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से आपको लाभ तभी होगा जब आप इसे सही दिशा में रखेंगे। कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने की सबसे सही दिशा है उत्तर-पूर्व जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें–हरतालिका तीज की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, कैसे करें पूजा
साथ ही जिस स्थान पर कामधेनु की मूर्ति रखें वहां हमेशा साफ सफाई करें। विशेष मौकों पर कामधेनु को गंगाजल से स्नान भी आपको करवाना चाहिए। इन बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं तो कामधेनु आपकी समस्त इच्छाओं को पूरा करती हैं।
