- Hindi News »
- Religion »
- In Which Directions Is It Auspicious And Inauspicious To Keep Kamdhenu Cow
घर में रखें कामधेनु गाय की मूर्ति, खुशहाल रहेगा घर-परिवार, लेकिन कौन सी दिशा है उचित और कौन सी नहीं, ज़रूर जानिए
सनातन धर्म में कामधेनु गाय को घर पर रखना बेहद ही फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है कि अगर आप इसे अपने घर पर रखें तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं और वास्तु-दोषों से भी राहत मिलती है।
- Written By: सीमा कुमारी

इन स्थानों में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips for Kamdhenu Cow Statue: सनातन धर्म में कामधेनु गाय को घर पर रखना बेहद ही फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है कि अगर आप इसे अपने घर पर रखें तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं और वास्तु-दोषों से भी राहत मिलती है। ज्योतिषयों के अनुसार, कामधेनु केवल एक गाय नहीं है यह पालन-पोषण, ममता और इच्छा पूर्ति की प्रतीक है।
क्या आप जानते हैं कि कामधेनु गाय आपकी ज़िंदगी में कितनी समृद्धि ला सकती है ? बस, आपको यह जानना होगा कि कामधेनु गाय की मूर्ति को कहां और किस रूप में घर में स्थापित करना है। अगर आप इसे सही दिशा और विधि से घर में रखते हैं तो यह न सिर्फ आपके जीवन में समृद्धि लाती है, बल्कि मानसिक शांति और रिश्तों में मिठास भी भर देती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु-शास्त्र विशेषज्ञ से इस बारे में –
इन स्थानों में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना बड़ा शुभ
सम्बंधित ख़बरें
कब है 2026 की पापमोचनी एकादशी? जानिए इस विशेष एकादशी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
ओवरथिंकिंग छोड़ो, नाम जपो और जीवन संवारो, श्री प्रेमानंद जी महाराज का सीधा संदेश
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी को इस विशेष मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, अड़चनें होंगी दूर और सुख-समृद्धि के बनेंगे
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं के दान से मनोकामनाएं होंगी पूरी!
ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा)
आप अपने जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाना चाहते हैं, तो कामधेनु को ईशान कोण में रखें। इससे आपकी सोच में स्पष्टता आती है, सही और गलत की पहचान बेहतर होती है और निर्णय सही साबित होते हैं। लगभग 30 से 50 दिनों के भीतर आप अनुभव करेंगे कि आपकी निर्णय क्षमता में गजब का सुधार हुआ है।
उत्तर दिशा
अगर आप अपने कौशल और हुनर से धन प्राप्त करना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति का स्वरूप रखें। इससे धन, अवसर और प्रशंसा तीनों की प्राप्ति होगी।
पूर्व दिशा
अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सही समझें, कोई गलतफहमी न हो और आपकी प्रतिष्ठा बनी रहे, तो कामधेनु गाय की मूर्ति को घर के पूर्वी कोने में रखें। इस दिशा में रखने से आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होनी लगेंगी।
किन दिशाओं में नहीं रखें कामधेनु गाय
दक्षिण-पश्चिम
यह दिशा स्थिरता की होती है। यहां कामधेनु को रखने से जीवन में ठहराव बाधित होता है।
दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा उग्र ऊर्जा वाली है, कामधेनु की सौम्यता इस दिशा में नष्ट हो जाती है और घर में अशांति बढ़ सकती है।
पश्चिम दिशा
यहां कामधेनु को रखने से धन की हानि हो सकती है। आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा, और आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हुए इन बातों का विशेष ध्यान
कामधेनु गाय की मूर्ति को एक ही दिशा में रखें। तीन दिशाओं में अलग-अलग कामधेनु रखने से ऊर्जा बिखर जाती है और सकारात्मक प्रभाव समाप्त हो सकता है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इसे स्थापित करने का सबसे शुभ समय पुष्य नक्षत्र की तिथि मानी जाती है।
कामधेनु गाय को साफ-सुथरे और ऊर्जावान स्थान पर रखें, और हर दिन श्रद्धा भाव से उसकी देखभाल करें।
कामधेनु गाय की बछड़े के साथ वाली मूर्ति लगाना भी बेहद अच्छा माना जाता है। इससे घर के सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में आप कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु में लगा सकते हैं।
In which directions is it auspicious and inauspicious to keep kamdhenu cow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Mar 03, 2026 | 11:13 AMट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
Mar 03, 2026 | 11:07 AMमिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
Mar 03, 2026 | 11:07 AMMiddle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














