-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- The Place Today Where The Mahabharata Was Composed Learn The Complete Story Associated With The Ancient Beliefs
आज कहां है वह स्थान, जहां रची गई थी महाभारत? जानिए पौराणिक मान्यताओं से जुड़ी पूरी कहानी
- Written By: सिमरन सिंह
Mahabharat Book: महाभारत भारतीय सभ्यता और संस्कृति का एक ऐसा महाकाव्य है, जिसे केवल ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन-दर्शन माना जाता है। ऐसे में मन में ये सवाल भी आता है कि महाभारत कहा लिखी गई थी।

कहा लिखी गई थी महाभारत। (सौ. Pinterest)
Where was Mahabharata Written: महाभारत भारतीय सभ्यता और संस्कृति का एक ऐसा महाकाव्य है, जिसे केवल ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन-दर्शन माना जाता है। यह दुनिया के सबसे प्राचीन और विशाल महाकाव्यों में से एक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महाग्रंथ की रचना महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास ने की थी, जबकि इसका लेखन भगवान गणेश ने किया था। यही वजह है कि आज भी लोगों के मन में यह जिज्ञासा बनी रहती है कि आखिर वह स्थान कहां है, जहां महाभारत की रचना और लेखन हुआ था।
कैसे शुरू हुआ महाभारत लेखन का कार्य?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना करने का निश्चय किया, तो उन्हें इस विशाल ग्रंथ को लिखने के लिए एक योग्य लेखक की आवश्यकता थी। कहा जाता है कि ब्रह्मा जी के सुझाव पर उन्होंने भगवान गणेश से महाभारत लिखने का आग्रह किया। भगवान गणेश ने शर्त रखी कि वेदव्यास जी बिना रुके श्लोक बोलते रहेंगे और वे उसे तुरंत लिखते जाएंगे। इसके बाद भगवान गणेश ने महाभारत का श्रुतलेख किया और इस प्रकार इस महान ग्रंथ का लेखन शुरू हुआ।
कहां स्थित है वह पवित्र स्थान?
मान्यताओं के अनुसार, महाभारत का लेखन एक गुफा के पास किया गया था। यह गुफा आज के समय में उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा गांव के पास मानी जाती है। बद्रीनाथ धाम से करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गुफा को व्यास गुफा के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर महर्षि वेदव्यास ने श्लोकों का उच्चारण किया और भगवान गणेश ने उन्हें लिखा।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
माणा गांव का पौराणिक और भौगोलिक महत्व
माणा गांव भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित है। लंबे समय तक इसे भारत का आखिरी गांव कहा जाता था, लेकिन अब इसे आधिकारिक रूप से देश का पहला गांव घोषित किया जा चुका है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह गांव आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक व्यास गुफा के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।
ये भी पढ़े: सूर्य के प्रभाव में चमकेगा भाग्य, इन मूलांकों के लिए खुलेगी 2026 में सफलता की राह
आज भी बनी हुई है आस्था
भले ही आधुनिक इतिहास और विज्ञान इन कथाओं की पुष्टि न करता हो, लेकिन आस्था और विश्वास के स्तर पर यह स्थान आज भी करोड़ों लोगों के लिए बेहद पवित्र है। महाभारत से जुड़ी यह कथा भारतीय संस्कृति की गहराई और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
The place today where the mahabharata was composed learn the complete story associated with the ancient beliefs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













