-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- The Last Bath Of Mahakumbh Is On Mahashivratri
महाशिवरात्रि को है महाकुंभ का अंतिम स्नान, समापन दिन में स्नान का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
महाकुंभ के अंतिम दिन, महाशिवरात्रि के अवसर पर, त्रिवेणी संगम या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह स्नान मोक्ष देने वाला माना जाता है और यह व्यक्ति के पापों को नष्ट करके पुण्य प्रदान करता है।

महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में स्नान करना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Prayagraj Mahakumbh 2025: आस्था का महापर्व महाकुंभ सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए देश भर से नागा साधु और संतों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु आए और आस्था की डुबकी लगाए। वहीं, इस दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सभी ने पुण्य फलों की प्राप्ति की। अब महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी आज 26 फरवरी को होने जा रहा है। आज महाकुंभ का आखिरी स्नान है।
महाकुंभ का आयोजन 12 साल बाद होता है। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में स्नान करने से कौन से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो आइए हम आपको बताएंगे इसके बारे में विस्तार से।
महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में स्नान करना बड़ा शुभ
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का बढ़ा क्रेज: 50 सीटों के लिए 350 आवेदन, चयन प्रक्रिया शुरू
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
ज्योतिष धर्म गुरु के अनुसार, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाकुंभ में स्नान करने से साधक का मन शुद्ध होता है। मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में किए गए सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाकुंभ में स्नान करना बड़ा शुभ बताया गया है।
महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में स्नान करने से भगवान शिव की बरसेगी कृपा
धार्मिक मान्यता है कि, महाकुंभ में स्नान करने से साधक को महादेव की कृपा प्राप्त होती है। आध्यात्मिक विकास होता है। मन में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है। अगर आप महादेव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ में स्नान करना जीवन के लिए बेहद फलदायी साबित होगा।
महाकुंभ समापन तिथि
माघ पूर्णिमा के बाद महाकुंभ का अगला स्नान महाशिवरात्रि यानी आज के दिन किया जाएगा। महाशिवरात्रि का तिथि की शुरुआत बुधवार, 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत भी 26 फरवरी को ही किया जाएगा और इस दिन महाकुंभ मेले का समापन भी होगा।
महाकुंभ स्नान का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, महाकुंभ का आखिरी महा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से लेकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा स्नान के लिए अन्य मुहूर्त इस प्रकार हैं-
प्रातः संध्या: 05:34 बजे से लेकर 06:49 बजे तक रहेगा
अमृत काल: 07:28 बजे से लेकर 09:00 बजे तक रहेगा
विजय मुहूर्त: 02:29 बजे से लेकर 03:15 बजे तक रहेगा
गोधूलि मुहूर्त: 06:17 से लेकर 06:42 बजे तक रहेगा
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
महाकुंभ में त्रिवेणी संगम स्नान का महत्व
महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने से व्यक्ति के मन और आत्मा की शुद्धि होती है। जीवन में जाने-अनजाने किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष क प्राप्ति होती है। महाकुंभ में स्नान करने से असंख्य यज्ञों और तपस्याओं के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
The last bath of mahakumbh is on mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













