Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत

Surya Dev Remedies :सूर्य देव की उपासना और उन्हें विशेष वस्तुएं अर्पित करने से दरिद्रता दूर होने की मान्यता है। इससे जीवन में धन, सौभाग्य और सकारात्मकता बढ़ती है तथा किस्मत मजबूत होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 25, 2026 | 04:13 PM

नौतपा में सूर्य देव की पूजा (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Surya Dev Puja Vidhi: आज 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 2 जून 2026 तक रहने वाला है। हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, नौतपा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि, नौतपा की शुरुआत हर वर्ष ज्येष्ठ महीने में होती है और यह नौ दिनों तक रहती है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है।

ज्योतिष-शास्त्र में नौतपा में नौ दिनों में सूर्य देव की विशेष पूजा और कुछ अचूक उपाय करना शुभ बताया गया है। मान्यता है कि, नौतपा के दौरान ये उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही, इस कठिन समय में तपस्या और दान-पुण्य करने से सूर्य देव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

नौतपा में सूर्य देव को क्या अर्पित करना होता है शुभ?

  • नारियल पानी अर्पित करें

ज्योतिष के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य देव को नारियल पानी अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। भीषण गर्मी में जल का दान और अर्पण विशेष फल देने वाला होता है। मान्यता है कि इससे कुंडली के ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

सम्बंधित ख़बरें

Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ

Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

इसके साथ ही व्यापार में प्रगति के योग बनते हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

  • केसर मिला दूध अर्पित करें

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव को केसर मिश्रित दूध अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। यह उपाय कुंडली में सूर्य और चंद्रमा दोनों की स्थिति को बेहतर बनाता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है, मान-सम्मान बढ़ता है और भाग्य का पूरा साथ मिलता है।

  • जौ अर्पित करें

बताया जाता है कि, नौतपा के दौरान सूर्य देव की पूजा में जौ का भी उपयोग करने या उन्हें जौ अर्पित करने से कुंडली में कमजोर सूर्य मजबूत होता है। सूर्य का मजबूत होना व्यक्ति के आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि करता है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इस उपाय से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे होने लगते है।

ये भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा की महिमा अपरंपार, जानिए सही तिथि और विधिवत पूजा के विशेष नियम

  •  काला तिल अर्पित करें

ज्योतिष-शास्त्र में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। नौतपा में सूर्य भगवान को जल का अर्घ्य देते समय उसमें काला तिल मिलाना अत्यंत लाभकारी होता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु का भय दूर हो सकता है। यह उपाय पितृदोष से मुक्ति दिलाने और घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में भी सहायक माना जाता है।

  • गुड़ अर्पित करें

ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध सीधे सूर्य ग्रह से बताया गया है, इसलिए इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है। रविवार के दिन या नौतपा की अवधि में सूर्य देव को गुड़ का भोग लगाने या जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है, जीवन की बाधाएँ कम होती हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलने की मान्यता है।

Surya dev remedies daridrata dur karne ke upay surya puja items

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 04:13 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Nautapa
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.