Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन में सिर्फ 5 मिनट करें ‘ॐ जय शिव ओंकारा’ आरती, महादेव की कृपा से सुख-समृद्धि और शांति का मिलेगा आशीर्वाद

Shiv Aarti Benefits 2026 : सावन में प्रतिदिन केवल 5 मिनट 'ॐ जय शिव ओंकारा' आरती करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। जानें आरती का महत्व, सही समय और इससे मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 30, 2026 | 05:26 PM

शिव जी (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Om Jai Shiv Omkara Lyrics: देशभर में आज, 30 जुलाई से सावन महीने का शुभारंभ हो चुका है। सुबह से ही भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित कर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर रहे हैं। साथ ही शिव मंत्रों और चालीसा का पाठ करते हैं और व्रत भी रखते हैं।

कहते हैं सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे खास समय होता है। अगर आप भी भगवान शिव की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो सावन में शिव की यह दिव्य आरती जरूर करें। कहते हैं इस आरती को करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां देखें ओम जय शिव ओंकारा आरती के लिरिक्स।

शिव जी की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

सम्बंधित ख़बरें

सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट

रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश

Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

कर के मध्य कमंडल चक्र त्रिशूलधारी ।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा ।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला ।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला ॥
जय शिव ओंकारा…॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नंदी ब्रह्मचारी ।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥

ये भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट

आरती के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • दीपक और घंटी

आरती के दौरान दाहिने हाथ में घी या कपूर का दीपक लेकर उसे चारों ओर घुमाएं और बाएं हाथ से घंटी बजाएं।

  • नियम

आरती शांत और एकाचित मन से गाई जानी चाहिए।

  • आरती की दिशा

दीपक को भगवान शिव के चरणों की तरफ चार बार, नाभि की तरफ दो बार और मुख की तरफ तीन बार पूरे शरीर पर साष्टांग भाव से आचमन करें।

  • समापन

आरती के बाद कपूर से अंतिम प्रणाम करें, दोनों हाथों से आरती की लौ की आंच लेकर आँखों से लगाएं, और भगवान को भोग लगाएं।

Shiv aarti sawan om jai shiv omkara aarti benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 05:26 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.