-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- August 2026 Vrat Festival List Sawan Shivratri To Raksha Bandhan Dates
सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट
- Written By: सीमा कुमारी
August 2026 Vrat Festivals List In Hindi: अगस्त 2026 में पड़ने वाले सावन शिवरात्रि, रक्षाबंधन समेत सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की तिथियां और पूरी सूची यहां देखें।

अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार (सौ.AI)
August Vrat And Festival List 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अगस्त 2026 का महीना बहुत खास रहने वाला है। अगस्त के पूरे महीने में तीज-त्योहार की झड़ी लगी रहेगी। इस माह सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक और हरियाली तीज से लेकर कजरी तीज तक, हर दिन कोई त्योहार मनाया जाएगा। आइए हम आपको अगस्त 2026 पड़ने वाले सभी बड़े तीज-त्योहारों की तिथि और पूजा आदि का शुभ मुहूर्त बताते हैं ।
अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत और त्यौहार
- सावन का पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
- श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी- 9 अगस्त 2026
- सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 10 अगस्त 2026
- सावन शिवरात्रि- 11 अगस्त 2026
- श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)- 12 अगस्त 2026
- हरियाली तीज– 15 अगस्त 2026
- नाग पंचमी- 17 अगस्त 2026
- कल्कि जयंती- 17 अगस्त 2026
- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत- 20 अगस्त 2026
- श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत- 23 अगस्त 2026
- प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)- 25 अगस्त
- हयग्रीव जयंती- 27 अगस्त 2026
- श्रावण पूर्णिमा- 28 अगस्त 2026
- रक्षाबंधन- 28 अगस्त 2026
- गायत्री जयंती- 28 अगस्त 2026
- कजरी तीज- 31 अगस्त 2026
- श्रीगणेश(बहुला) चतुर्थी- 31 अगस्त 2026
सावन शिवरात्रि
इस सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। सावन माह में आने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है। सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही भक्तों को सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है।
सावन सोमवार व्रत
सावन भगवान शिव का प्रिय माह होता है। इस महीने में महादेव की उपासना करना अत्यंत फलदायी होता है। इसके साथ ही सावन सोमवार व्रत का भी खास महत्व होता है। सावन सोमवार का व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहित महिलाओं का दांपत्य जीवन सुखमय और मधुर बना रहता है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। सावन सोमवार के दिन इस विधि के साथ भगवान शिव की पूजा करने से मनोवांछिक फलों की प्राप्ति होती है।
सावन सोमवार की तिथियां
- पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
- चौथा और अंतिम सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा बहुत भारी
रक्षाबंधन 2026
इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन के दिन ही सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगेगा।
लेकिन इनमें से कोई भी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। तो ऐसे में लोग बिना कोई भय के राखी का त्यौहार मना सकते हैं। लेकिन बस भद्राकाल का ध्यान रखें।
सम्बंधित ख़बरें
रिश्ता कोई भी हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं: आगरा में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का भावपूर्ण संदेश
Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Sawan Somwar 2026: पहले सावन सोमवार से पहले जरूर कर लें ये 5 तैयारियां, पूरे महीने बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी 2026
नाग पंचमी का दिन नाग देव की पूजा के लिए समर्पित होता है। यह त्यौहार सावन शुक्ल पंचमी को पड़ता है। कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन अति उत्तम माना जाता है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 17 अगस्त को मनाया जाएगा।
August 2026 vrat festival list sawan shivratri to raksha bandhan dates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावन शिवरात्रि से रक्षाबंधन तक, अगस्त में कब पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार? देखें पूरी लिस्ट
Jul 30, 2026 | 03:30 PMनागपुर PACL प्रॉपर्टी नीलामी में असमंजस: क्या फिर से लगेगी बोली? तकनीकी खराबी पर जांच के बाद फैसला लेगा SEB
Jul 30, 2026 | 03:30 PMजंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का पलटवार, सौरव दास को बताया बेकार और बेरोजगार
Jul 30, 2026 | 03:28 PMदिल्ली, यूपी और एमपी में कांवड़ रूट पर ‘नो मीट ज़ोन’, MCD और पुलिस की कड़ी निगरानी
Jul 30, 2026 | 03:21 PMDuleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
Jul 30, 2026 | 03:18 PM15 अगस्त से स्विगी बंद! होटल एसोसिएशन ने दी बायकॉट की चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 30, 2026 | 03:17 PMनाटो की दहलीज तक पहुंची मिसाइल! पोलैंड में रात भर बजते रहे सायरन; युद्ध की आहट से सहमा यूरोप
Jul 30, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM














