हर दुख सहना सीखो, भगवान पाने का ये गुप्त मंत्र बदल देगा आपकी जिंदगी, प्रेमानंद जी महाराज की सीख
Premanand Ji Maharaj: जीवन में हर कोई सुख चाहता है, लेकिन सच्ची शांति और भगवद-प्राप्ति का मार्ग कुछ अलग ही है। यह रास्ता आसान नहीं, बल्कि सहनशीलता, विनम्रता और भक्ति से होकर गुजरता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Premanand Ji Maharaj (Source. Pinterest)
Importance Of Chanting Name By Premanand Ji Maharaj: जीवन में हर कोई सुख चाहता है, लेकिन सच्ची शांति और भगवद-प्राप्ति का मार्ग कुछ अलग ही है। यह रास्ता आसान नहीं, बल्कि सहनशीलता, विनम्रता और भक्ति से होकर गुजरता है। अगर आप इस संसार में रहते हुए परम आनंद पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हर परिस्थिति को सहना सीखना होगा।
अपमान सहने की शक्ति ही असली ताकत
जीवन में कई बार लोग आपका मजाक उड़ाएंगे, अपमान करेंगे या आपको दुख देंगे। लेकिन सच्चा साधक वही है, जो इन सबको बिना प्रतिक्रिया के सहन कर सके। यह शक्ति तब आती है, जब आप स्वयं को सबसे छोटा मानते हैं। जैसा कि संतों ने कहा है ‘तृणादपि सुनीचेन’ अर्थात घास के तिनके से भी छोटा बनकर रहना। जब आप अपने अहंकार को त्याग देते हैं, तभी आप हर व्यक्ति में अपने इष्ट का दर्शन कर पाते हैं और सबका सम्मान करना सीखते हैं।
वृक्ष जैसा स्वभाव अपनाएं
एक सच्चे भक्त का स्वभाव वृक्ष के समान होना चाहिए। वृक्ष हर मौसम गर्मी, सर्दी और वर्षा को बिना शिकायत सहता है। जो उसे पत्थर मारता है, उसे भी फल देता है और जो काटने आता है, उसे भी छाया देता है। ठीक इसी तरह, अगर कोई आपको कष्ट दे, अपमान करे या बुरा कहे, तो भी आपके मन में उसके लिए शुभ भाव ही होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
सावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
मंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
सम्मान मिलने पर भी विनम्र रहें
जब कोई आपका सम्मान करे, तो गर्व करने के बजाय मन में यह भाव रखें कि “मैं इसके योग्य नहीं हूँ।” भक्ति का मार्ग यही सिखाता है कि स्वयं मान-रहित रहकर दूसरों को सम्मान देना ही सच्ची साधना है।
नाम जप ही है असली सहारा
साधना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है निरंतर नाम जप। जब आप पूरे भाव से प्रभु का नाम लेते हैं, तो एक समय ऐसा आता है जब आँखों से आँसू बहने लगते हैं, कंठ भर जाता है और शरीर रोमांचित हो उठता है। यही वह अवस्था है, जहां सच्ची भक्ति का अनुभव होता है। याद रखें, भगवान संख्या नहीं देखते, बल्कि आपकी सच्ची पुकार को सुनते हैं।
कुसंग से दूरी बनाना जरूरी
भक्ति मार्ग में कुसंग सबसे बड़ी बाधा है। जो लोग भगवान के विरोधी हैं, उनके साथ रहना मन, वचन और कर्म तीनों स्तरों पर नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, अपने मन में कभी जाति या कुल का अभिमान न रखें। सच्चे भक्त का केवल एक ही परिचय होता है वह भगवान का दास है।
ये भी पढ़े: क्या रावण बना रहा था स्वर्ग जाने की सीढ़ी? जानिए अधूरी रह गई वो रहस्यमयी कहानी
पूर्ण समर्पण ही अंतिम लक्ष्य
भक्ति का अंतिम पड़ाव है पूर्ण शरणागति। जब आप मन से कह पाएं “हे नाथ! अब आप चाहे मुझे गले लगाएं या लात मारकर चरणों से रौंद दें, मेरे तो प्राणनाथ केवल आप ही हैं” तभी सच्ची भक्ति प्रकट होती है।
हर परिस्थिति को प्रसाद मानें
जीवन में जो भी हो रहा है, उसे प्रभु का प्रसाद मानकर स्वीकार करें। हार न मानें, भजन करते रहें और हर दुख को सहन करें। यही मार्ग आपको परम शांति और आनंद तक पहुंचाएगा।
