'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर रिलीज, सलमान खान संग दिखी कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री

'Leke Prabhu Ka Naam' Song Out
'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का पोस्टर फोटो (Photo - Social Media)
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' (Leke Prabhu Ka Naam) का पोस्टर जारी किया था। जिसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ का स्वैग देखने को मिला था। वहीं आज यानी 20 अक्टूबर को मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर भी रिलीज कर दिया है।

गाने का टीजर यशराज फिल्म के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। टीजर में सलमान और कटरीना की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को टर्की के कप्पाडोसिया में शानदार लोकेशन पर शूट किया गया है। जहां सलमान और कटरीना थिरकते नजर आ रहे हैं। गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इस दिन रिलीज होगा गाना 

इस गाने के लिए सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच का करीब 10 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। सलमान खान के लिए अरिजीत ने ये पहला गाना गाया है। इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है और इसके लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है जबकि वैभवी मर्चेंट ने गाने को कोरियॉग्राफ किया है। ये गाना 23 अक्टूबर को रिलीज होगा।

दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म  

मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स ‘टाइगर 3’ में एक बार फिर सलमान और कटरीना एजेंट टाइगर और जोया के किरदार को दोहराते हुए नजर आएंगे। फिल्म ‘टाइगर 3’ दिवाली के मौके पर 12 नवंबर, 2023 को रिलीज होगी।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com