Second Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!
Second Bada Mangal: धार्मिक दृष्टि से साल 2026 का दूसरा बड़ा मंगल बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा और कुछ अचूक उपाय करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (Source. Pinterest)
Second Bada Mangal 2026 : 12 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा। सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पूजा-पाठ करने वालों पर हनुमान जी की खास कृपा रहती है।
ज्योतिषयों के अनुसार.अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या करियर में स्थिरता नहीं आ रही है, तो दूसरा बड़े मंगल के दिन आप यहां दिए के खास उपाय आजमा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं –
ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर करें ये उपाय
-
मीठा पान का भोग
ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को एक मीठा पान चढ़ाने से नौकरी में आ रही परेशनियों से निजात मिलने में मदद मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर के लिए हनुमान जी को एक मीठा पान अर्पित करें। इसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची डलवाएं, लेकिन चूना और सुपारी न रखें। इसे चढ़ाने से साधक को मनचाही सफलता मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
-
सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं
ज्योतिष धर्म गुरु बताते है कि, दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद उनके दाहिने पैर के सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं। बताया जाता है कि, ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो करियर में सफलता के लिए जरूरी है।
-
पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें
अगर करियर में बार-बार रुकावट आ रही है, तो दूसरे बड़े मंगल पर 11 पीपल के पत्ते लें। उन्हें गंगाजल से धोकर उन पर अष्टगंध या चंदन से ‘श्री राम’ लिखें। इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। ध्यान रखें कि कोई भी पत्ता कटा-फटा न हो। यह उपाय आपके मार्ग की हर बाधा को हटाने की शक्ति रखता है।
-
नारियल वारें
अगर नजर दोष की वजह से आपके काम रुक रहे हैं, तो एक पानी वाला नारियल लेकर उसे अपने सिर से 7 बार वारकर हनुमान जी के चरणों में फोड़ दें और अपने अच्छे करियर की प्रार्थना करें।
ये भी पढ़ें-Adhik Maas: 17 मई से शुरू हो रहा है अधिक मास, इन वस्तुओं के दान-धर्म से मिटेंगे जन्मों के पाप
-
मंत्र जाप
पूजन के समय ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्ट’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र न केवल शत्रुओं का नाश करता है, बल्कि आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
-
भंडारा और सेवा का फल
बड़े मंगल पर प्याऊ लगवाना और चने-हलवे का प्रसाद बांटना चाहिए। जब आप दूसरों की सेवा करते हैं, तो संकटमोचन खुद आपके संकटों को हर लेते हैं।
