Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan 2026: सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि

Sawan 2026 Donation Benefits :सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और पुण्य कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। जानिए सावन में किन 5 चीजों का दान करना शुभ माना गया है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 01, 2026 | 05:37 PM

भगवान शिव (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Mein Kya Daan Kare: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दौरान शिवजी के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-अर्चना के साथ-साथ दान-पुण्य का भी बड़ा महत्व बताया गया है। धर्म ग्रथों में सावन के महीने में दान-पुण्य को आत्मा को शुद्ध करने और अच्छे कर्म का फल पाने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने जरूरतमंदों को दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनाए रखते है। भगवान शिव को ऐसे देवों के रूप में पूजा जाता है जिनकी कृपा दृष्टि तुरंत ही भक्तों पर पड़ती है और वो अत्यंत दयालु होने के कारण भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। आइए जानते हैं कि सावन के पावन महीने में किन-किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ माना जाता हैं।

सावन में किन -किन वस्तुओं का दान करना सबसे शुभ

  • अन्न का दान

सावन के महीने में यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं तो यह एक अत्यंत शुभ काम माना जाता है। इस दौरान भूखों को खाना खिलाना सबसे अच्छा होता है और इससे शिव जी की कृपा भी बनी रहती है। सावन में मुख्य रूप से आप कुछ अनाज जैसे गेहूं, चावल और दालों का दान करें तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sawan 2026: शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा

Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 5 चमत्कारी चीजें, खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

रुद्राभिषेक में शृंगी का क्या है रहस्यमयी महत्व? शिव पुराण से जानिए क्यों इससे जल चढ़ाना माना जाता है शुभ

आपकी राशि के लिए कौन-सी अभिषेक सामग्री है सबसे शुभ? सावन में ऐसे करें शिव पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा

  • काले तिल का दान

धर्म शास्त्रों में भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग के जलाभिषेक में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिषयों के अनुसार, सावन में काले तिल का दान करने से राहु, केतु और शनि से जुड़े दोषों का प्रभाव कम होता है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से भी राहत मिलने की मान्यता है।

  • हरी वस्तुओं और मूंग दाल का दान

सावन में हरी वस्तुओं, जैसे साबुत हरी मूंग, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा रंग और हरी वस्तुएं बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। इनका दान करने से बुद्धि, वाणी, व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है।

ये भी पढ़ें-Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 5 चमत्कारी चीजें, खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

  • वस्त्र का दान

सावन के दौरान वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है और यदि इस शुभ महीने में आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना चाहते हैं तो चादर, पहनने के लिए वस्त्र और बर्तनों का दान कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप इस महीने पुरानी चीजों का दान करने से बचें।

  • पैसों का दान

अगर आप सावन के महीने में जरूतमंदों को धन का दान करेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह के दान से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार पैसों का दान अवश्य करना चाहिए।

Sawan 2026 5 things to donate for lord shiva blessings and prosperity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 05:37 PM

Topics:  

  • Daan Vidhi
  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.