आपकी राशि के लिए कौन-सी अभिषेक सामग्री है सबसे शुभ? सावन में ऐसे करें शिव पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा
Sawan 2026 Shiv Abhishek: सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि राशि के अनुसार उचित अभिषेक सामग्री से शिवलिंग का अभिषेक करने पर महादेव शीघ्र प्रसन्न होते है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव और शिवलिंग (सौ.AI)
Rashi Anusar Shiv Abhishek Samagri: यूं तो भोलेनाथ की पूजा कभी भी किसी भी दिन किसी भी समय व महीने में की जा सकती है। लेकिन सावन में शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। क्योंकि, सावन महीना भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। यही कारण है कि इस पूरे महीने श्रद्धालु नियम से अपने प्रिय आराध्य का विभिन्न प्रकार की चीजों से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष विशेषज्ञ मानते हें कि इस पूरे माह अगर जातक अपनी राशि अनुसार शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजों को अर्पित करें तो महादेव की असीम कृपा मिलती है।
राशि अनुसार करें देवाधिदेव महादेव का अभिषेक
-
मेष राशि
मेष राशि के जातक देवाधिदेव महादेव का अभिषेक शहद और चीनी या देसी खांड से करें। ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से जातक को इन्हें नए-नए अवसर मिलते हैं। अगर आप मेष राशि के जातक है तो आप यह उपाय करना न भूलें।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग शिवलिंग पर दूध, दही या फिर शुद्ध देसी घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा और इनका स्वास्थ्य भी सही रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 5 चमत्कारी चीजें, खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
रुद्राभिषेक में शृंगी का क्या है रहस्यमयी महत्व? शिव पुराण से जानिए क्यों इससे जल चढ़ाना माना जाता है शुभ
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Raksha Bandhan : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यत
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल अर्पित करेंगे तो शुभ होगा। धार्मिक मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर हर कामना पूरी करते हैं।
-
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक को तो शिवलिंग पर दूध और सफेद रंग पूजन सामग्री ही अर्पित करनी चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान शिव मन को शांत रखते हैं।
-
सिंह राशि
सावन में सिंह राशि के जातकों को शिवलिंग पर शहद और गुड़ अर्पित करना चाहिए। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
-
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। इससे काम में आने वाली सारी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती हैं।
-
धनु राशि
इस राशि के जातक सावन भर शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी भी चढ़ाया जा सकता है। इसे सुख-समृद्धि में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले भगवान शिव की पूजा में लाल फूल का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं शिवलिंग पर गंगाजल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को शुभ फल देने वाला उपाय माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan : राखी बांधने से पहले बहनें जरूर करें ये 5 शुभ काम, भाई की तरक्की और सुख-समृद्धि की है मान्यत
-
धनु राशि
सावन में धनु राशि के जातकों को चंदन और पीले रंग के फूल भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इससे जिंदगी की बाधाएं खत्म होती हैं और मन भी शांत रहता है।
-
मकर राशि
इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल जरूर अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस राशि के लिए ये बहुत ही फलदायी होता है।
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए मलाई और मिश्री अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसे में सावन भर शिवलिंग पर इन चीजों को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जरूर अर्पित करें।
-
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक पूरे सावन भर भगवान शिव को शहद और बेर का फल अर्पित कर सकते हैं। इसे भगवान की पूजा में शामिल करना शुभ फलदायी माना जाता है।
