Sattu Benefits In Nautapa : 25 मई से 2026 की नौतपा शुरू, जानिए इन दिनों सत्तू क्यों है सेहत के लिए वरदान
Sattu Benefits In Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सत्तू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
सत्तू का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Nautapa 2026 Start Date: इस साल 2026, 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है। जो पूरे 9 दिनों तक रहता है। कहा जाता है कि नौतपा के दौरान सूर्य देव का ताप अपनी चरम सीमा पर होता है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ती है। इन नौ दिनों तक गर्मी से राहत के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर,सत्तू का सेवन करना। ज्योतिष एवं स्वास्थ्य दोनों दृष्टि से नौतपा में सत्तू का सेवन करना बेहद फायदेमंद बताया गया है।
आखिर नौतपा में सत्तू का सेवन क्यों करना चाहिए?
बताया जाता है कि, नौतपा के 9 दिनों में भीषण गर्मी और लू चलती है। इनसे बचने के लिए सत्तू का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है और पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। भुने चने से बना सत्तू पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। इसलिए नौतपा में सत्तू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
नौतपा में सत्तू खाने के ज्योतिषीय फायदे
ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो सत्तू का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। सत्तू चने को भूनकर बनाया जाता है इसका रंग पीला होता है। सत्तू को सत्तू को ऊर्जा, ज्ञान और शीतलता का प्रतीक माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि से होता है। सत्तू का सेवन और दान करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। आप सूर्य देव को सत्तू का भोग भी लगा सकते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गर्मियों में सत्तू का दान करना शुभ माना गया है। सत्तू का संबंध सूर्य और मंगल से भी माना जाता है। इससे इन ग्रहों के दोष से राहत मिलती है। आप इस उपाय को कर सकते है।
नौतपा में किन 5 चीजों का करें दान
-
गेंहू या चावल का दान
गेंहू या चावल का दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।आप नौतपा में अन्न का दान कर सकते हैं. गरीब या जरूरतमंद को अन्न दान करें।
-
फलों का दान
नौतपा में ऐसे फलों का दान करना शुभ होता है जिसमें जल की मात्रा अधिक हो। नौतपा में खरबूजे का दान करना शुभ माना गया गया है आप खरबूजा दान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-सिंह समेत इन 4 राशि के जातक होते हैं किस्मत वाले, कम उम्र में ही चूम लेते हैं सफलता की बुलंदियां
-
पानी का दान
नौतपा की भीषण गर्मी और लू से राहत के लिए पानी का दान शुभ बताया गया है। नौतपा में प्यासे को पानी पिलाने से पुण्य मिलता है. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
-
शरबत का दान
नौतपा में शीतल पेय और ठंडे शरबत का दान करना चाहिए. ज्येष्ठ महीने में नौतपा के दौरान आप इसका दान कर सकते हैं।
-
पंखे दान करना
गरीबों और जरूरतमंदों को गर्मी से राहत के लिए आप पंखे का दान कर सकते हैं. हाथ वाले पंखे या बिजली के पंखे दान करना शुभ होता है।
