-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Apara Ekadashi 2026 Donate These Things On Apara Ekadashi To Get Blessings And Punya
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगा पुण्य ही पुण्य!
- Written By: सीमा कुमारी
Apara Ekadashi Vrat:अपरा एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से अत्यंत पुण्य प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही दान से भगवान विष्णु की कृपा होती है।

भगवान विष्णु (सौ.Gemini)
Apara Ekadashi Par Kya Daan Karein: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी इस बार 13 मई को है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित अपरा एकादशी व्रत सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति को कई यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यही नहीं, इस दौरान श्रद्धा और विधि से पूजन करने से समस्त पापों से मुक्ति भी मिलती है।
अपरा एकादशी दान का विशेष महत्व है
धर्म ग्रथों में एकादशी तिथि में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन कुछ चीजों का दान शुभ एवं फलदायी माना जाता है। इस दिन किया गया व्रत और दान अश्वमेध यज्ञ और तीर्थ स्नान के समान पुण्य मिलता है।
अपरा एकादशी पर किन चीजों का दान करना फलदायी?
-
जल का दान करें
ज्योतिषयों के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन जल या शरबत का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप इस दिन जल का दान करेंगी तो अत्यंत पुण्यकारी हो सकता है। इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को पानी या शरबत जरूर पिलाएं। इस उपाय से विष्णु जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है और व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
-
फल और गुड़ का दान करें
शास्त्रों में बताया गया है कि,अपरा एकादशी के दिन मौसमी फलों और गुड़ का दान करना भी बड़ा शुभ एवं पुण्यदाई माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फल और गुड़ का दान करने से घर-परिवार में मिठास बनी रहती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। आप इस दिन खरबूजा, तरबूज या अन्य मौसमी फलों का दान कर सकते हैं।
-
अन्न दान करें
इस दिन मौसमी फलों और गुड़ के अलावा, आप अन्न दान भी कर सकते हैं। शास्त्रों में अन्न दान को सबसे बड़ा दान बताया गया है। यदि आप अपरा एकादशी के दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को चावल, गेहूं, दाल या अन्य खाद्य सामग्री का दान करें तो यह अत्यंत फलदायी हो सकता है। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही, परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2026: 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथ यात्रा, जानें क्या है इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व
-
वस्त्र दान करें
अपरा एकादशी के दिन यदि आप किसी जरूरतमंद को वस्त्रों का दान करती हैं तो यह आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि वस्त्रों का दान करने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहती है और जीवन में समृद्धि आती है। यदि संभव हो तो दान में पीले वस्त्र दें।
-
धन का दान करें
इस दिन धन का भी दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है और विष्णु जी का आशीर्वाद भी मिलता है। इस दिन आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार धन किसी जरूरतमंद को अवश्य दान में देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाभारत के 10 अनसुने राज: जिन्हें जानकर बदल जाएगी इस महान ग्रंथ को देखने की आपकी सोच
Mathura: बांके बिहारी मंदिर में चांदी के घोड़े चोरी का दावा, सेवायतों ने आरोपों को किया खारिज
भारत के 8 सबसे अमीर साधु-संत कौन हैं? आश्रम, ट्रस्ट, सामाजिक कार्य और प्रभाव की पूरी कहानी
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Apara ekadashi 2026 donate these things on apara ekadashi to get blessings and punya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान में तख्तापलट का डर, अमेरिका से समझौते पर राष्ट्रपति पेजेश्कियान को मिली जान से मरने की धमकी
Jul 19, 2026 | 12:33 PMनागपुर में अनोखा खुलासा: स्मार्ट टॉयलेट बना गांजा तस्करों का अड्डा; गांजे के साथ मकोका का आरोपी गिरफ्तार!
Jul 19, 2026 | 12:33 PMमहाभारत के 10 अनसुने राज: जिन्हें जानकर बदल जाएगी इस महान ग्रंथ को देखने की आपकी सोच
Jul 19, 2026 | 12:30 PMटिकट काउंटर पर फन फैलाकर बैठा विशाल नाग, डोंबिवली स्टेशन पर दहशत का माहौल
Jul 19, 2026 | 12:27 PMसंजय पाठक के परिवार की कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला, दिल्ली से महेंद्र गोयनका गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 12:25 PMUP Police AI Traffic System: प्रयागराज बना प्रदेश का सबसे बेहतर मॉडल, एआई तकनीक से बदली यातायात व्यवस्था
Jul 19, 2026 | 12:22 PMMathura: बांके बिहारी मंदिर में चांदी के घोड़े चोरी का दावा, सेवायतों ने आरोपों को किया खारिज
Jul 19, 2026 | 12:09 PMवीडियो गैलरी

‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM












