-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Rules For Performing Jalabhishek On Shivaling
सावन का चौथा सोमवार आज, जलाभिषेक करते समय न करें गलतियां, जानें नियम
- Written By: रीना पंवार
भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका शिवलिंग पर जलाभिषेक करना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलाभिषेक के बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। शिव को सावन का महीना और जल की धारा दोनों ही अत्यंत प्रिय हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। यह दिन शिव पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इसी कारण सावन के माह में आने वाले हर सोमवार का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन के चौथे सोमवार पर दो शुभ संयोगों का निर्माण भी हो रहा है, जिससे इस दिन साधकों को शिव आराधना का विशेष पुण्य मिलेगा।
भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे आसान तरीका शिवलिंग पर जलाभिषेक करना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जलाभिषेक के बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। मान्यता है कि शिव को सावन का महीना और जल की धारा दोनों ही अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
शिव जलाभिषेक के नियम
सावन के पूरे माह और विशेष रूप से सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से साधक को शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कई भक्त शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम नहीं जानते जिससे पूजा में कमी रह जाती है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को भोलेनाथ कहा गया है क्योंकि वे आसानी से खुश हो जाते हैं और भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। श्रद्धा भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसा देते हैं। लेकिन, शिवलिंग पूजा का भी अपना नियम है जो साधकों को पता होने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाते हैं? पहली, दूसरी और तीसरी ताली में छुपे अर्थ जानिए
Mahashivratri पर घर की किस दिशा में करें शिवलिंग की स्थापना? तुरंत पढ़ें कहीं बड़ी गलती न हो जाए
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम, वरना शुरू हो जाएगा बुरा समय
1- हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को गंगा जल, बेल पत्र, धतूरा, सफेद फूल आदि बहुत प्रिय हैं। शिव को गंगाजल या सामान्य जल चढ़ाते समय साधकों को ध्यान रखना चाहिये कि तांबे के लोटे का ही प्रयोग करें। प्लास्टिक के बर्तन से जल न चढ़ायें। भगवान शिव को सफेद रंग भी प्रिय है अत: शिव आराधना करते समय सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें और सफेद फूलों को प्रयोग करें। लेकिन केतकी का फूल अर्पित न करें। इसे शापित माना जाता है।
2- शिवलिंग की पूजा करने से पहले तन और मन की शुद्धता का ख्याल अवश्य रखें। हमेशा बैठकर जलाभिषेक करें। मान्यता है कि उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही जलाभिषेक करना चाहिये। यदि मंदिर जाकर जल चढ़ाने वाले हैं तो कोशिश करें कि घर से लोटा और जल ले जायें। जल चढ़ाने के बाद लोटा घर खाली वापस न लाएं। इसमें थोड़ा सा चढ़ाया हुआ जल भरकर घर लाएं। मान्यता है कि इससे शिवजी की कृपा मिलती है।
3- शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुये सबसे पहले लोटे से जल जलहरी के दाईं ओर चढ़ाएं जहां भगवान गणेश का स्थान माना गया है। इसके बाद शिवलिंग के बाईं ओर जल चढ़ाएं जहां भगवान कार्तिकेय का स्थान माना जाता है। इसके बाद जलहरी के बीच में, जहां भगवान शिव की पुत्री अशोक सुंदरी का स्थान माना जाता है, जल चढ़ाया जाता है। अशोक सुंदरी के बाद जलहरी के गोल वाले भाग में जल चढ़ाया जाता है। इसे मां गौरी का स्थान माना जाता है। सबसे आखिरी में शिवलिंग पर जल चढ़ायें। ऐसा करते समय जल्दबाजी न करें बल्कि धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। ध्यान रहें कि धारा टूटे नहीं। इस दौरान शिव पंचाक्षरी मंत्र ओम नम: शिवाए का जाप करें।
4- जलाभिषेक के बाद भगवान को चंदन, अक्षत, बेल पत्र, धतूरा, पुष्प तथा भोग आदि चढ़ाएं। पूजा में सफेद चंदन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही धूप-दीप जलाएं। मंत्रों का जाप कर आरती करें। शिवजी के गण कहे जाने वाले नंदी जी की भी पूजा करें और भोग आदि अर्पित करें।
Rules for performing jalabhishek on shivaling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














